न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शोभिता धुलिपाला के घर में शुरू हुईं शादी की रस्में, प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का पोस्टर आया सामने

साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और एक्टर नागा चैतन्य की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की डेटिंग रुमर्स की चर्चा तब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 7:59:23

2 News : शोभिता धुलिपाला के घर में शुरू हुईं शादी की रस्में, प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का पोस्टर आया सामने

साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और एक्टर नागा चैतन्य की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की डेटिंग रुमर्स की चर्चा तब शुरू हुई थी जब वे पहली बार हैदराबाद में साथ में नजर आए थे। वे साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने अगस्त में सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर करके जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी सबसे पहले नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन ने दी थी। हालांकि अचानक सामने आई इस न्यूज से सभी हैरान रह गए क्योंकि कपल ने इससे पहले कभी अपने रिश्ते के बारे में किसी से कोई बात नहीं की।

अब शोभिता जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। उनके घर में वैवाहिक रस्मों का आगाज हो गया है। शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम पर समारोह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें शोभिता ट्रेडिशनल एटायर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह एक ऑरेंज कलर की साउथ इंडियन साड़ी में सजी हुई दिखीं, जिसे गोल्ड कढ़ाई और ग्रीन बॉर्डर से तैयार किया गया है। उन्होंने बेज ब्लाउज, सोने के आभूषण और हरी चूड़ियों के साथ लुक कंप्लीट किया। शोभिता अपने परिवार से घिरी हुई दिखीं। इसके अलावा वह अपनी सहेलियों के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

शोभिता ने कैप्शन में लिखा, “गोधुमा राय पसुपु दंचतम... और यह से शुरू हुआ!” उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश में शादी से पहले और सगाई के बाद ‘पसुपु कोट्टायम’ समारोह होता है। समारोह शुरू में दूल्हे और फिर दुल्हन के परिवार में किया जाता है। फैंस को शोभिता की तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं और वे कमेंट कर खुशी जता रहे हैं। हाल ही नागा ने सगाई के बाद शोभिता के साथ पहली बार कोई फोटो शेयर की थी। ट्रॉलिंग से बचने के लिए उन्होंने कमेंट सेक्शन ब्लॉक कर दिया था। बता दें नागा की पहली पत्नी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु थीं। उनकी शादी 2017 में और तलाक साल 2021 में हो गया था। उनके कोई बच्चा नहीं है।

प्रभास के फैंस को उनके जन्मदिन से पहले ही मिल गया तोहफा, इस दिन रिलीज होगी ‘द राजा साब’

प्रभास की पैन-इंडिया फिल्म 'द राजा साब' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। आज सोमवार (21 अक्टूबर) को इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया। प्रभास 23 अक्टूबर को 45 साल के हो जाएंगे और इससे पहले फैंस को यह तोहफा मिला है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पोस्टर में तेलुगु सुपरस्टार का अंदाज देखते ही बन रहा है। प्रभास को एक शहरी, कूल लुक में दिखाया गया है, जो एक चेकर जैकेट और टी-शर्ट के साथ ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं।

पोस्टर में अभिनेता ने जबरदस्त स्वैग दिखाया है। निर्माताओं ने इसका पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “एक उपस्थिति के साथ शांत संयम जो हावी है। स्वैग का राजा अपनी बेजोड़ आभा के साथ आपके लिए एक विशाल उपहार लेकर आया है। 23 अक्टूबर को राजा के रूप में उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहें।” बता दें फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार व संजय दत्त भी हैं।

फिल्म का निर्माण पीपुल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में थमन का संगीत है। यह अगले साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि प्रभास की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री