Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

18 जुलाई को सिनेमाघरों में और अगले ही दिन ओटीटी पर – फिल्म 'डीएनए' ने तोड़ा हर ट्रेंड!

तमिल थ्रिलर फिल्म ‘डीएनए’ अब तेलुगु में ‘माय बेबी’ नाम से 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म 24 घंटे के अंदर ही 19 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर पांच भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 4:43:10

18 जुलाई को सिनेमाघरों में और अगले ही दिन ओटीटी पर – फिल्म 'डीएनए' ने तोड़ा हर ट्रेंड!

ना 28 दिन का इंतजार, ना ही 56 दिनों की लंबी अवधि—इस बार कुछ बिल्कुल अलग होने जा रहा है! सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है कि एक धमाकेदार साउथ की फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही अगले ही दिन यानि 19 जुलाई को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ जाएगी।

जैसा कि आप जानते हैं, ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज़ के लिए एक तय नियम है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों को ओटीटी पर आने में 56 दिन लगते हैं, जबकि साउथ की फिल्में 28 दिन में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। हालांकि, कुछ मामलों में ये समयसीमा थोड़ी आगे-पीछे हो सकती है। लेकिन इस बार की खबर ने तो सबको चौंका दिया है!

अब बात करते हैं उस फिल्म की जो चर्चा में है। तमिल सिनेमा की थ्रिलर फिल्म ‘डीएनए’, जो पहले से ही चर्चाओं में बनी हुई थी, अब एक और कारण से सुर्खियों में आ गई है। नेल्सन वेंकटेशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अथर्व मुरली और निमिषा सजयन मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को 20 जून, 2025 को तमिलनाडु में रिलीज़ किया गया था, और इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन औसत रहा।
अब यही फिल्म तेलुगु में ‘माय बेबी’ नाम से 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन असली सरप्राइज तो ये है कि इस फिल्म को केवल 24 घंटे के भीतर, यानी 19 जुलाई, 2025 को ही जियोहॉटस्टार पर पांच भाषाओं—तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम—में स्ट्रीम कर दिया जाएगा।

इतनी जल्दी किसी फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होना अपने आप में अनोखा है। फिल्म में कई दमदार कलाकार जैसे कि मोहम्मद जीशान अय्यूब, बालाजी शक्तिवेल, रमेश तिलक, विजी चंद्रशेखर, चेतन, रिथविका, सुब्रमण्यम शिवा और करुणाकरण नजर आने वाले हैं।

आईएमडीबी के अनुसार, करीब 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 7.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब देखना ये है कि ओटीटी पर इसका रिस्पॉन्स कैसा रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका