न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : मुस्कान बामने की हुई घर से छुट्टी, बाहर आकर बोलीं, ‘वीकेंड का वार’ में दिखेंगे ‘सिंघम अगेन’ के ये सितारे

इन दिनों कलर्स टीवी पर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का हल्ला है। इसमें हेमा शर्मा के बाद अब दूसरा कंटेस्टेंट भी एलिमिनेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 12:43:36

BB 18 : मुस्कान बामने की हुई घर से छुट्टी, बाहर आकर बोलीं, ‘वीकेंड का वार’ में दिखेंगे ‘सिंघम अगेन’ के ये सितारे

इन दिनों कलर्स टीवी पर सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का हल्ला है। इसमें हेमा शर्मा के बाद अब दूसरा कंटेस्टेंट भी एलिमिनेट हो चुका है। ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस मुस्कान बामने मिड वीक पर घर से बाहर आ गई हैं। उनका इविक्शन जनता के बजाय घरवालों के वोट के आधार पर हुआ है। जब से मुस्कान ने शो में एंट्री की थी, उन्हें बहुत कम बार कैमरे पर देखा गया। शो में उनका योगदान सबसे कम था।

वह अपने घर-परिवार और बाहर की दुनिया को मिस करती नजर आईं। घर से बाहर आने के बाद मुस्कान ने मीडिया से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि अपनी जर्नी के बारे में उन्हें क्या कहना है? तो उन्होंने जवाब दिया कि मैंने अपनी जर्नी का खूब लुत्फ उठाया। यह मेरे लिए एक नया एक्सपीरियंस था। भले ही मैं इंट्रोवर्ट हूं लेकिन मुझे बहुत मजा आया। शो के दौरान एक वक्त ऐसा आया था, जब मुझे लगने लगा कि यहां कोई ऐसा नहीं जिससे मैं खुलकर बात करूं।

लोग अपने-अपने ग्रुप में रहते थे, दोस्ती बढ़ रही थी, इसलिए मुझे लगा कि शायद वो मेरी बात सुनना नहीं चाहते। शो के दौरान मैं बहुत ज्यादा सोचने लगी थी। इसकी वजह से अभिभूत हो गई थी। बहुत ज्यादा सोच मेरे लिए एक दिक्कत बन गई थी। ‘बिग बॉस’ के अंदर मानसिक रूप से मुझ पर कोई असर नहीं पड़ा। मेरे लिए पहला हफ्ता थोड़ा मुश्किल था लेकिन इसके बाद मैं अन्य सदस्यों के साथ घुलने-मिलने लगी थीं।

मेरे साथ कंटेस्टेंट भी मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट करते थे। मुझे सब कहते थे कि शो में रहने के लिए मुझे कुछ करना होगा। चाहे फिर लड़ाई ही क्यों न हो। हालांकि मैं ऐसा नहीं कर सकी। मैंने पूरी कोशिश की लेकिन अपना योगदान नहीं दे पाने की वजह से मैं ज्यादा परेशान रहने लगी। बता दें कि BB 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को हुआ था।

muskan bamne,actress muskan bamne,bigg boss 18,bb 18,ajay devgn,Salman Khan,rohit shetty,singham again,weekend ka war,banda singh chaudhary movie

‘बिग बॉस 18’ में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगे रोहित शेट्टी व अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। टीम जोर-शो से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इस वीकेंड ‘बिग बॉस 18’ में अजय को सलमान के साथ देखा जाएगा। अजय यहां फिल्म को प्रमोट करने के साथ ही थोड़ी देर के लिए शो को होस्ट करते भी देखे जाएंगे। अजय के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी होंगे। उनकी शो से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस दौरान वे डेशिंग लुक में दिखे, जिन्होंने पैपराजी को एकसाथ कई पोज भी दिए।

अजय हैंडसम हंक बनकर सेट पर पहुंचे। अजय ने ब्लैक टीशर्ट और जींस के साथ ब्लैक लेदर जैकेट कैरी की थी। अजय ने अपना लुक आंखों पर चश्मा और मैचिंग शूज के साथ पूरा किया है। रोहित ऑल ब्लैक लुक में दिखे। वे पैप्स के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आए।

बता दें 'सिंघम अगेन' में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ के निर्माता अरबाज खान भी BB 18 के वीकेंड का वार के दो एपिसोड में से एक में नजर आएंगे। उनके साथ मुख्य कलाकार अरशद वारसी और मेहर विज भी रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री