न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे ‘सनम बेवफा’ के संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा, उधर मशहूर कन्नड़ एक्टर की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। सलमान खान की 'सनम बेवफा' जैसी फिल्म का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 7:13:50

नहीं रहे ‘सनम बेवफा’ के संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा, उधर मशहूर कन्नड़ एक्टर की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। सलमान खान की 'सनम बेवफा' जैसी फिल्म का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका 71 साल की उम्र में रविवार (6 अगस्त) को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे बॉलीवुड की दिग्गज संगीतकार जोड़ी रही लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल के भाई थे। प्यारेलाल आज भी संगीत से जुड़े कई रियलिटी शो में अपनी पत्नी के साथ मेहमान के तौर पर नजर आते हैं। वे नई प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाते हैं।

आपको बता दें कि महेश शर्मा ने अपने मित्र किशोर शर्मा के साथ मिलकर ‘इक्के पे इक्का’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘बलवान’, ‘एक ही रास्ता’, ‘कमसिन’, ‘नजर के सामने’ जैसी कई फिल्मों में शानदार संगीत दिया। उनकी फैमिली फ्रेंड रिड्ज डाइम ने मीडिया को बताया कि महेशजी मुझे बेटी की तरह मानते थे। उनके बेटे गुरु ने फोन करके मुझे उनके निधन की जानकारी दी। उनसे मेरा गहरा रिश्ता था।

मैंने इस साल 17 फरवरी को जब THE RDD SHOW-कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती आयोजित किया था, तब उन्हें भी सम्मानित किया था। हालांकि उनकी तब तबीयत बहुत खराब थी, इसलिए उन्होंने फोन करके मुझे घर पर ही बुलाकर यह सम्मान ग्रहण किया था। उल्लेखनीय है कि महेश शर्मा के दो बेटे मनु और गुरु व बेटी मेघना कालरा है। मनु-गुरु भी मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैं।

music director maheh ramprasad sharma,kannad actor vijay raghavendra,spandana raghavendra,pyarelal

26 अगस्त को थी एक्ट्रेस स्पंदना राघवेंद्र और विजय राघवेंद्र की मैरिज एनिवर्सरी

मशहूर कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस स्पंदना राघवेंद्र का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। यह घटना तब घटी जब दोनों थाईलैंड में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पंदना को लो ब्लड प्रेशर था, जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। स्पंदना ने फिल्मों में भी काम किया था। वे एक कैमियो रोल में नजर आ चुकी हैं।

उनका ये गेस्ट रोल रविचंद्रन की फिल्म ‘अपूर्वा’ में देखने को मिला था। तुलु परिवार से आने वाली स्पंदना पूर्व पुलिस अधिकारी शिवराम की बेटी हैं। राघवेंद्र और स्पंदना इसी महीने 26 तारीख को शादी की 16वीं सालगिरह मनाने वाले थे। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी और उनका एक बेटा शौर्य है।

दूसरी ओर, स्पंदना के पति विजय को ‘सैंडलवुड’ फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें ‘चिन्नारी मुथा’ फिल्म में भी काफी सराहना मिली थी। विजय दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार के कजिन हैं। पुनीत का निधन भी 46 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से ही हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार