न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘शोले’ में काम कर चुके मशहूर कॉमेडियन का निधन, इस गायक एक्टर ने भी दुनिया से ली विदाई

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुश्ताक ने होली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 5:24:46

‘शोले’ में काम कर चुके मशहूर कॉमेडियन का निधन, इस गायक एक्टर ने भी दुनिया से ली विदाई

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुश्ताक ने होली फैमिली अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 67 वर्ष के थे और लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे। मुश्ताक ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। मुश्ताक ने ‘हाथ की सफाई’, ‘जवानी दीवानी’, ‘सीता और गीता’, ‘सागर’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। मुश्ताक सुपर डुपर हिट फिल्म ‘शोले’ में भी थे। इसमें मुश्ताक का डबल रोल था।

वे पहली बार दाढ़ी वाले इंजन ड्राइवर और दूसरी बार पारसी आदमी के रूप में दिखाई दिए, जिसकी बाइक जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेन्द्र) चुरा लेते हैं। मुश्ताक राइटर भी थे। उन्होंने 'प्यार का साया' का स्क्रीनप्ले और 'सपने साजन के' फिल्म के डायलॉग लिखे थे। मुश्ताक ने 16 साल पहले एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर सूफी का रास्ता अपना लिया था। इसके बाद से ही वे धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहते थे।

mushtaq merchant,manikka vinayagam,sholay movie,tamil singer actor,bollywood news in hindi

सिंगर-एक्टर मनिक्का विन्यागम का हार्ट अटैक से निधन

तमिल फिल्म जगत के मशहूर प्लेबैक सिंगर व एक्टर मनिक्का विन्यागम का सोमवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 78 साल के थे। वे भरतनाट्यम में पारंगत प्रख्यात गुरु वजुवूर रामैया पिल्लई के सबसे छोटे बेटे थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मनिक्का के घर पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मनिक्का ने विक्रम अभिनीत फिल्म ‘ढिल’ के गाने ‘कन्नुकुल्ला गेलथी’ से एक गायक के रूप में अपनी शुरुआत की थी।

उन्होंने अपने करियर में लगभग 800 गाने अलग-अलग भाषाओं में गाए हैं और इनके अलावा 1500 भक्ति गीत और लोक गीत भी गाए थे। वे हमेशा अपनी जादुई आवाज और मिलनसार स्वभाव के लिए कई लोगों के लिए प्रेरणा बने रहे। मनिक्का ने कई तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया जिनमें धनुष की ‘थिरुदा थिरुडी’, विशाल की ‘थिमिरु’, मैस्किन की ‘युथम सेई’ और विजय की ‘वेत्तिकरण’ आदि शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो