न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्टर का भी हुआ अपहरण, जानें पूरी कहानी, शाहरुख-गौरी के ‘मन्नत’ को लेकर आई यह खबर

हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल की गुमशुदगी और फिर अपहरण की खबर सामने आई थी। सुनील ने खुलासा किया था कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 1:30:50

2 News : इस मशहूर एक्टर का भी हुआ अपहरण, जानें पूरी कहानी, शाहरुख-गौरी के  ‘मन्नत’ को लेकर आई यह खबर

हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल की गुमशुदगी और फिर अपहरण की खबर सामने आई थी। सुनील ने खुलासा किया था कि किडनैपर्स ने उनसे 7.5 लाख की फिरौती मांगने के बाद उन्हें छोड़ा था। इस बीच एक और मशहूर एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण की भी खबरें सामने आ रही हैं। मुश्ताक के करीबी ने दावा किया कि एक इवेंट के बहाने उन्हें किडनैप कर लिया गया और उनसे 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मुश्ताक कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। मुश्ताक की आपबीती उनके बिजनेस पार्टनर शिवम यादव ने सुनाई है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवम ने बताया कि मुश्ताक को एक इवेंट में बुलाया गया था और उन्हें इस बहाने दिल्ली-मेरठ हाइवे से अगवा कर लिया। यह 20 नवंबर की बात है। मुश्ताक को फ्लाइट टिकट के साथ एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था और उनके खाते में एडवांस पैमेंट भी भेजा गया था। जब मुश्ताक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उन्हें एक कार में बैठने के लिए कहा गया, जो उन्हें दिल्ली के बाहरी इलाके बिजनौर के पास ले गई। अपहर्ताओं ने मुश्ताक को करीब 12 घंटे तक प्रताड़ित किया और 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

किडनैपर्स ने मुश्ताक और उनके बेटे के खाते से 2 लाख रुपए से अधिक वसूल लिए। जब मुश्ताक को सुबह-सुबह अजान की आवाज सुनी तो उन्हें एहसास हुआ कि पास में एक मस्जिद होगी और वे वहां से भाग गए। इसके बाद उन्होंने घर पहुंचने के लिए अन्य लोगों और पुलिस से मदद मांगी। घर लौटते ही मुश्ताक ने बिजनौर में FIR दर्ज कराई। उनके पास फ्लाइट टिकट, बैंक खाते, हवाई अड्डे के पास के CCTV फुटेज समेत अन्य सबूत हैं।

mushtaq khan,actor mushtaq kahn,mushtaq kidnap,sunil pal,mushtaq welcome movie,shahrukh khan,gauri khan,shahrukh gauri,mannat

शाहरुख और गौरी खान अपने बंगले को बनाना चाहते हैं और भव्य

शाहरुख खान कई सालों से बॉलीवुड में धूम मचा रहे हैं। पिछले साल वे 3 सुपरहिट मूवी ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आए। उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं। इस बीच शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के बंगले 'मन्नत' को लेकर खबर आ रही है। इस घर की कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। कपल इसे और ज्यादा भव्य बनाने जा रहे हैं।

इसे लेकर गौरी ने पिछले महीने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) को एक अर्जी दी थी। वे 'मन्नत' के ऊपर 2 और मंजिल बनाना चाहते हैं। फिलहाल 'मन्नत' में 6 मंजिल हैं। 7वीं और 8वी मंजिल बनाने की अनुमानित लागत 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। MCZMA ने 10 और 11 दिसंबर को एक मीटिंग में इस अर्जी पर बातचीत की।

बता दें 'मन्नत' मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे स्थित है और यह बॉलीवुड में सबसे महंगे घरों में से एक है। साल 1997 में फिल्म 'यस बॉस' की शूटिंग के वक्त शाहरुख ने पहली बार यह बंगला देखा था। तभी उन्होंने सोच लिया था कि वे एक दिन इसे जरूर खरीदेंगे। इसका इंटीरियर गौरी ने डिजाइन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री