न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आबू धाबी में बुर्का पहन मस्जिद पहुंची ‘बबीता जी‘ हुईं Troll, इस एक्टर ने घटाया 25 किलो वजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार काफी लोकप्रिय है। लोग उनसे दिल लगा बैठे हैं और उनकी एक-एक हरकत पर नजर रखते हैं। वे जब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Aug 2023 11:56:28

आबू धाबी में बुर्का पहन मस्जिद पहुंची ‘बबीता जी‘ हुईं Troll, इस एक्टर ने घटाया 25 किलो वजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार काफी लोकप्रिय है। लोग उनसे दिल लगा बैठे हैं और उनकी एक-एक हरकत पर नजर रखते हैं। वे जब भी मौका मिलता है उनकी तहेदिल से तारीफ करते हैं। हालांकि कोई बात नागवार गुजरने पर अपना गुस्सा भी जाहिर करते हैं। अब शो में जेठालाल का क्रश बनीं ‘बबीता जी’ का रोल अदा करने वाली मुनमुन दत्ता की एक बात उन्हें अखर गई और वे नाराज हो गए। यहां तक कि उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल कर रहे हैं।

दरअसल मुनमुन इन दिनों UAE में हैं, जहां वो मस्जिद घूमने गईं। मुनमुन ने आबू धाबी की मस्जिद से कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसके बाद से ही मुनमुन यूजर्स के निशाने पर आ गईं। कोई उनके हिंदू होने पर सवाल उठा रहा है तो कोई उन्हें बॉयकॉट कर रहा है। काला बुर्का पहने मुनमुन ने मस्जिद के हर कोने का दीदार किया। मुनमुन ने फोटो का ऐसा कैप्शन दिया, जिसे देख लगता है कि उन्हें पहले से पता था कि वे घिर सकती हैं।

मुनमुन ने लिखा, 'इससे पहले की कोई भी बेवकूफी वाली बात सोचे या पूछे मैं बता दूं कि मैं एक प्राउड हिंदू हूं। मैं दूसरे देश जा रही हूं तो वहां की संस्कृति का सम्मान करूंगी। उसी तरह मैं दूसरे धर्म के किसी भी व्यक्ति से उम्मीद करूंगी कि वह मेरे धर्म और मान्यताओं का सम्मान करे।' इसके बावजूद फैंस ने मुनमुन को नहीं बख्शा। वे जय श्री राम के नारे लिख रहे हैं। कुछ ने तो मुनमुन को अनफॉलो कर दिया।

munmun dutta,paras chhabra,babita ji,tmkoc,tarak mehta ka ooltah chashma,bigg boss 13

पारस छाबड़ा का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, शेयर की फोटो

‘बिग बॉस 13’ से चमके एक्टर पारस छाबड़ा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। वे एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब पारस ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने कई किलो वजह कम कर लिया। पारस ने इंस्टाग्राम पर खुद की Then and Now की तस्वीर शेयर की है।

पहली फोटो में पारस काफी मोटे नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी में काफी फिट और एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। दोनों फोटो में वो शर्टलेस और बाथरूम में सेल्फी ले रहे हैं। पारस ने तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में बताया कि उन्होंने कितना वजन घटाया है। उन्होंने लिखा, '125 से 100 किलो अभी तक क्या शानदार जर्नी रही। अभी हम यहां तक पहुंचे हैं। ये ट्रांसफॉर्मेशन का आधा रास्ता है जो तय किया है। अब नेक्स्ट फेज शुरू करते हैं और भी ज्यादा एफर्ट्स के साथ।'

पारस ने स्प्लिट्सविला शो का पांचवां सीजन जीता था और बढ़ो बहू, कलीरें, विघ्नहर्ता गणेश, अघोरी जैसे कई शो में काम किया है। बिग बॉस के दौरान माहिरा और पारस में इतना अच्छा बॉन्ड देखने को मिला कि आज भी उनका खूबसूरत सा रिश्ता बना हुआ है। उनकी डेटिंग की भी खबरें काफी सुनने को मिलीं। हालांकि दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका