न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 17 के विजेता मुनव्वर ने इसलिए की मेहजबीन के साथ शादी, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया से ली विदाई

‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में मुनव्वर की वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 1:13:23

2 News : BB 17 के विजेता मुनव्वर ने इसलिए की मेहजबीन के साथ शादी, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया से ली विदाई

‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में मुनव्वर की वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। इस बीच मुनव्वर दिग्गज कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान के व्लॉग में पहुंचे। इस दौरान मुनव्वर ने मेहजबीन कोटवाला संग निकाह करने की वजह भी बताई। मुनव्वर ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने मेहजबीन से मिलने के सिर्फ एक महीने बाद ही शादी कर ली। शादी पिछले साल हुई थी। व्लॉग में फराह ने मुनव्वर को उनकी चमक के बारे में चिढ़ाते हुए कहा कि शादी उन्हें सूट करती है।

इस पर मुनव्वर ने इसका कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे के लिए शादी की। उनका जवाब सुनकर फराह हैरान हो गईं। मुनव्वर ने कबूल किया कि मैंने जिससे शादी की, वो एक महीने पहले ही फिक्स हुई थी। BB 17 के घर में रहने के दौरान मेरी शादी की कोई प्लानिंग नहीं थी बल्कि लोगों ने मुझे गलत समझा क्योंकि मैंने सार्वजनिक बयान नहीं दिए। जब मैं शो में था तो मुझे ये भी नहीं पता था कि मेरी होने वाली पत्नी कौन होगी। शो के बाद मैं काम में बिजी हो गया, जबकि बेटा मिकेल मेरी बहन के साथ रहने लगा। मैंने बेटे के साथ करीब 6-7 दिन बिताए, लेकिन जाने से पहले मुझे एहसास हुआ कि मिकेल को मेरी कितनी जरूरत है क्योंकि मैं लगातार उसे गले लगाता रहता था।

इस एहसास ने मुनव्वर को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि बेटे को कैसे अपने पास रखें। तब उन्होंने शादी करने का फैसला किया। मुनव्वर ने कहा कि बेटे के लिए ही मैंने यह कदम उठाया। मेहजबीन की स्थिति काफी हद तक मुझसे मिलती-जुलती थी। उनकी एक 10 साल की बेटी है। ऐसे में जब मुझे इस बात का एहसास हुआ तो मैंने तुरंत मेहजबीन से शादी के लिए पूछा। बता दें कि जब मुनव्वर ‘बिग बॉस’ में थे तब कहा जा रहा था कि वे नाजिला सीताशी को डेट कर रहे थे। हालांकि शो के दौरान ही नाजिला ने इंस्टाग्राम लाइव पर मुनव्वर से ब्रेकअप कर लिया था। शो में जब आयशा खान आईं तब उन्होंने मुनव्वर पर डबल डेट करने का आरोप लगाया था।

munawar faruqui,actor munawar faruqui,comedian munawar,mehzabeen cotawala,munawar mehzabeen,farah khan,julian mcmahon,actor julian mcmahon,julian mcmahon death

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे एक्टर जूलियन मैकमोहन का कैंसर से निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर से दुखद समाचार सामने आया है। ‘फैंटास्टिक फोर’ और ‘एफबीआई : मोस्ट वांटेड’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकन एक्टर जूलियन मैकमोहन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे 56 साल के थे। उनका निधन कैंसर की वजह से हुआ है। मैकमोहन के दुनिया से जाने पर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। निधन की पुष्टि मैकमोहन की पत्नी केली मैकमोहन ने की है।

केली ने बताया कि एक्टर घातक बीमारी कैंसर से जूझ रहे थे, जिसके चलते 2 जुलाई को फ्लोरिडा के क्लियर वॉटर में उनका निधन हो गया है। केली ने कहा कि मैं खुले दिल के साथ दुनिया को बताना चाहती हूं कि इस हफ्ते मेरे डियर हसबैंड जूलियन मैकमोहन का कैंसर से लड़ने और उससे जीतने की जंग के दौरान शांतिपूर्ण निधन हो गया है। वे लाइफ से और अपने फैंस से प्यार करते थे। वे अपने दोस्तों और अपने काम से प्यार करते थे। उनकी ख्वाहिश थी कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों की लाइफ को हैप्पी बना सकें।

इस मुश्किल वक्त में हम सपोर्ट चाहते हैं जिससे मेरी फैमिली प्राइवेट तौर पर शोक मना सके। हम सभी उनके लिए कामना करते हैं जिन्हें उन्होंने खुशी दी है कि वे लाइफ में खुशियां पाते रहें। हम यादों के लिए आभारी हैं। बता दें कि मैकमोहन अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक थे। उनका जन्म 1968 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। वे पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता विलियम मैकमोहन 1971 से 1972 तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रह चुके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी