Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्स गर्लफ्रेंड का नाम सुन मुनव्वर फारूकी ने खोया आपा, इस दिग्गज गीतकार ने दुनिया को कहा अलविदा

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जब से ‘बिग बॉस 17’ जीता है, तब से ही वह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। कोई न कोई वजह उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 2:26:10

2 News : एक्स गर्लफ्रेंड का नाम सुन मुनव्वर फारूकी ने खोया आपा, इस दिग्गज गीतकार ने दुनिया को कहा अलविदा

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जब से ‘बिग बॉस 17’ जीता है, तब से ही वह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। कोई न कोई वजह उन्हें खबरों में बनाए रखती है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे गुस्से में धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग (ECL) का है। मुनव्वर मुंबई डिसरप्टर्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं।

हाल ही में उनका एक मैच हुआ था, जिस समय स्टेडियम से निकलते हुए एक फैन ने सैकड़ों लोगों के सामने मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड ‘नाजिला’ का नाम लेकर उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। वो चिल्लाकर कहता है, ‘नाजिला कैसी है।’ ये सुनते ही मुनव्वर भड़क उठते हैं। वे उस शख्स के पास जाने लगते हैं और हाथ से इशारा कर उसे अपने पास बुलाने लगते हैं। मुनव्वर कहते हैं, “इधर आ जा, तू इधर आ जा ना। बताता हूं।”

मामला बिगड़ता देख वहां मौजूद सिक्योरिटी फारूकी को वहां से ले जाती है। बता दें जब मुनव्वर ‘BB 17’ के घर में थे, तब को-कंटेस्टेंट आयशा खान ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला को ‘चीट’ किया था और उनके कई सारे अफेयर भी रहे हैं। आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि नाजिला ने इस पर कहा था कि उनका नाम बीच में लाने की जरूरत नहीं है। मुनव्वर ने पिछले साल मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से गुपचुप निकाह कर लिया।

यह मुनव्वर और महजबीन दोनों की ही दूसरी शादी है। मुनव्वर के पहली शादी से एक बेटा और महजबीन के एक बेटी है। मुनव्वर ने साल 2017 में जास्मिन से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा है। हालांकि 2022 में ये शादी टूट गई थी। बहरहाल मुनव्वर और महजबीन की मुलाकात एक्ट्रेस हिना खान के जरिए हुई थी, जो इस समय ब्रेस्ट कैंसर से बहादुरी के साथ जंग लड़ रही हैं।
munawar faruqui,stand up comedian munawar faruqui,munawar ex girfriend nazila,entertainment cricket league,bb 17,malayalam lyricist mankombu gopalakrishnan,mankombu gopalakrishnan,ss rajamouli साउथ इंडियन गीतकार मनकोम्बु गोपालकृष्णन के निधन से दुखी हुए एसएस राजामौली

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। दिग्गज साउथ इंडियन गीतकार मनकोम्बु गोपालकृष्णन का निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मनकोम्बु ने कोच्चि के प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मनकोम्बु का निधन 17 मार्च को शाम 4.55 बजे हार्ट फेलियर होने की वजह से हुआ है।

उन्हें 8 दिन पहले मेडिकल ट्रस्ट नाम के हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में गाने लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों की पटकथाएं भी लिखी थीं। ‘बाहुबली’ फेम निर्माता एसएस राजामौली ने मनकोम्बु के निधन पर इमोशनल नोट शेयर किया है। राजामौली ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “मलयालम लेखक मनकोम्बु गोपालकृष्णन सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके ‘टाइमलेस गानों, कविता और डायलॉग ने अमिट छाप छोड़ी है। ‘ईगा’, ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ के मलयालम संस्करणों पर उनके साथ सहयोग करने के लिए आभारी हूं। ओम शांति।”

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी मनकोम्बु के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, “मनकोम्बू गोपालकृष्णन एक गीतकार थे, जिन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक जीवन को अपने गानों में दिखाया है। उन्होंने इसी वजह से म्यूजिक लवर्स के दिलों में अपनी खास जगह भी बनाई।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका