न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुनव्वर की डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज, इस एक्ट्रेस ने करण को किया था 2 साल डेट

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। कभी उनकी निजी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 8:50:59

2 News : मुनव्वर की डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज, इस एक्ट्रेस ने करण को किया था 2 साल डेट

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी को लेकर खबर आती है तो कभी वे किसी विवाद में फंस जाते हैं। मुनव्वर अब एक्टिंग की दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं। उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का दमदार टीजर आज मंगलवार (1 अप्रैल) को रिलीज हो गया। एक मिनट पांच सैकंड के इस टीजर में पुराने दौर में फिल्मों को देखने के लिए लोगों को होने वाली मुश्किलों और चैलेंज के बारे में दिखाया गया है।

सीरीज की कहानी 1990 के दशक के मुंबई की है, जहां पाइरेसी की दुनिया ने फिल्म इंडस्ट्री को उसका सबसे बड़ा दुश्मन बना दिया था। टीजर में मुनव्वर का किरदार आरिफ है। यह छोटे से कमरे में पाइरेसी की सीडी बनाने से लेकर लग्जरी कार में सफर करने तक के उनके सफर को दर्शाता है। आरिफ इस धंधे को सही ठहराता है, क्योंकि उसका मानना है कि अब पब्लिक को हर शुक्रवार को सिनेमाघर के बाहर इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि हर घर में ईद मनेगी। टीजर में गुलशन ग्रोवर और क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारों की झलक भी दिखी।

इसके अलावा शाकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे कलाकार भी इसमें अहम रोल प्ले करते दिखेंगे। इसके राइटर और डायरेक्टर फरहान पी जम्मा हैं। यह इस साल जून में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। मेकर्स ने टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया। मुनव्वर ने शो के बारे में कहा कि आरिफ की कहानी एक ऐसी दुनिया का प्रमाण है, जहां कुछ भी आसान नहीं होता। इस किरदार को निभाते हुए मैंने उसकी गहराई को समझा। वह जिस तरह की भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरता है, वह दर्शकों को हर मोड़ पर चौंका देगा।

munawar faruqui,bb 17,bigg boss 17,actor munawar faruqui,first copy web series,barkha bisht,karan singh grover,barkha karan,bipasha basu

बरखा बिष्ट ने बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर की तारीफ में कही यह बातें

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस बरखा बिष्ट इन दिनों पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में बरखा ने अपनी टूटी हुई शादी और एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर बातचीत की। बरखा ने कबूला की उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर को डेट किया था। बरखा ने कहा कि मैंने करण को 2 साल तक डेट किया था। मुझे नहीं पता मैं उससे क्यों अट्रैक्ट हुई लेकिन उस समय मैं बच्ची थीं।

इतना याद है कि करण बहुत दयालु आदमी थे जिसकी वजह से मैं उनकी तरह खिंची चली गई थीं। लोगों को गलतफहमी है कि करण बहुत घमंडी इंसान है लेकिन ये सब झूठ है। चूंकी मैं बॉम्बे में नई आई थी और जहां मुझे काइन्डनेस दिखाई दी मैं उधर चली जाती थी। हम ये नहीं भूल सकते कि करण कितने स्मार्ट हैं। उनके उस समय सिक्स पैक एब्स थे और कम ऑन मैं भी 23 साल की थीं। हम उस समय छोटे थे बड़े होते-होते समझ आया की हम दोनों की चीजें बेहद ही अलग है।

वो एक समय था जो अब बीत गया है उससे ज्यादा कुछ भी नहीं। बरखा ने अपने एक्स पति इंद्रनील सेनगुप्ता पर शादी में चीटिंग करने का भी आरोप लगाया। वह ‘बिग बॉस 18’ में करणवीर मेहरा का उत्साह बढ़ाने के लिए घर के अंदर गई थीं। करणवीर उनके अच्छे दोस्त हैं। दूसरी ओर करण ने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी की। करण-बिपाशा के एक बेटी देवी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी