न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुनव्वर ने पत्नी को ऐसे किया विश, बर्थडे पार्टी में पहुंचीं ये हसीनाएं, ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर रिलीज

‘बिग बॉस 17’ और ‘लॉकअप सीजन 1’ जैसे रियलिटी शो के विजेता रह चुके स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 1:20:58

2 News : मुनव्वर ने पत्नी को ऐसे किया विश, बर्थडे पार्टी में पहुंचीं ये हसीनाएं, ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर रिलीज

‘बिग बॉस 17’ और ‘लॉकअप सीजन 1’ जैसे रियलिटी शो के विजेता रह चुके स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। मुनव्वर की पत्नी महजबीन कोटवाला का 10 अगस्त को जन्मदिन था और इस खास मौके पर कॉमेडियन ने पत्नी के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन रखा था। मुनव्वर ने पत्नी के लिए 4 टियर केक कटवाकर जश्न मनाया। मुनव्वर ने महजबीन के लिए सरप्राइज रखा था। इतनी साज सजावट और इतने मेहमानों को देखकर महजबीन खुशी से फूली नहीं समाईं।

एक्ट्रेस माही विज, धनश्री वर्मा, क्रिस्टल डिसूजा, सना मकबूल समेत तमाम सितारों ने बर्थडे पार्टी में शिरकत करके महफिल में चार चांद लगा दिए। मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे महजबीन, अल्लाह आपको अच्छी सेहत और दुनिया व आखिरत की सारी खुशियां दे। बस ऐसे ही बनी रहो।” इस बीच युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री का पार्टी से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के गाने ‘टिंग लिंग सजना’ पर डांस करते देखा जा सकता है।

वीडियो में पहले महजबीन भी डांस स्टेप फॉलो करती दिखीं। बाद में मुनव्वर भी साथ में डांस करने लगे। एक और वीडियो में मुनव्वर, सना समेत महजबीन की फ्रेंड्स के साथ डांस करते दिखे। केक काटने से पहले मुनव्वर और महजबीन ने साथ में पोज भी दिए। बता दें कि मुनव्वर ने महजबीन के पिछले साल मई में शादी की थी। महजबीन एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों की शादी गुपचुप हुई थी। शादी में केवल 30 लोग ही शामिल हुए थे।

शादी में नो फोन पॉलिसी थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। मुनव्वर का पहली शादी से एक बेटा है वहीं महजबीन की पहली शादी से एक बेटी है। मुनव्वर ने तलाक के 2 साल बाद महजबीन से निकाह किया मुनव्वर पत्नी से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। वे आए दिनों महजबीन के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। मुनव्वर इन दिनों कलर्स टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार और अरशद वारसी दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर करने के लिए तैयार हैं। यह जोड़ी सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में रंग जमाएंगे। आज मंगलवार (12 अगस्त) को मूवी का टीजर रिलीज कर दिया गया। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इसे देख लोगों में बेकरारी बढ़ गई है। ये ब्लैक कॉमेडी लीगल ड्रामा 'जॉली एलएलबी' सीरीज का तीसरा पार्ट है, जिसमें इस बार दो जॉली एक ही कोर्टरूम में आमने-सामने नजर आएंगे।

टीजर में जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) फिर से मुश्किल में फंस गए हैं, क्योंकि उनके सामने एक नहीं, बल्कि दो-दो जॉली हैं। तेज-तर्रार जॉली मिश्रा (अक्षय) और जुगाड़ू जॉली त्यागी (अरशद) की आपसी लड़ाई देखने लायक है। दोनों के बीच तगड़ी बहस, मजाकिया नोकझोंक और कानूनी तर्कों की आंधी चलती है, जिससे जज का धैर्य भी जवाब दे जाता है। स्टार स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “पहली बार कोर्टरूम में दो-दो जॉली, अब होगा कॉमेडी, बवाल और टकराव, जॉली एलएलबी 3 का टीजर आउट।”

अक्षय 'एडवोकेट जगदीश्वर मिश्रा' और अरशद 'एडवोकेट जगदीश त्यागी' के रोल में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव के भी अहम किरदार हैं। स्टार स्टूडियो 18 के बैनर तले बनी और आलोक जैन व अजीत अंधारे द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह