न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुनव्वर ने खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट, अनुपम की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ का ट्रेलर देख हो जाएंगे भावुक

‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के वड़ाला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 7:53:23

2 News : मुनव्वर ने खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट, अनुपम की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ का ट्रेलर देख हो जाएंगे भावुक

‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के वड़ाला में अपार्टमेंट खरीदा है। ट्रांजेक्शन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ये अपार्टमेंट 1767.7 स्क्वायर फीट का है और इसमें 3 पार्किंग स्पेस हैं। 40 स्टोरी के इस टॉवर में 3 और 4 BHK हैं। बताया जा रहा है कि यह अपार्टमेंट 6.09 करोड़ रुपए का है। ट्रांजेक्शन 16 सितंबर को रजिस्टर हुआ है, जिसमें 36.6 लाख रुपए का पेमेंट हो चुका है, 30 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के साथ।

फिलहाल बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन है। बता दें कि मुनव्वर जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। उनकी वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ आ रही है। वे इसकी शूटिंग में बिजी हैं। अपने डेब्यू को लेकर मुनव्वर ने कहा कि मैं बतौर एक्टर अपनी इस नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड हूं। यह काफी एक्साइटिंग चैलेंज है और मैं इंतजार नहीं कर पा रहा हूं कि दर्शक कब मेरी ये साइड देखेंगे। आशा है कि सबको मुझ पर गर्व होगा और उन्हें ये सीरीज पसंद भी आएगी।

इस सीरीज को फरहान पी जम्मा ने डायरेक्ट करने के साथ लिखा भी है। मुनव्वर ने BB 17 के साथ कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया गया शो ‘लॉक अप’ भी जीता था। मुनव्वर आखिरी बार उर्फी जावेद की सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में नजर आए थे। उर्फी और मुनव्वर अच्छे दोस्त हैं। इसका खुलासा इस सीरीज में ही हुआ। मुनव्वर स्टैंड-अप कॉमेडी, रियलिटी शोज, म्यूजिक वीडियो, ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब से खूब पैसा कमाते हैं। मुनव्वर ने कुछ समय पहले दूसरी शादी की थी।

munawar faruqui,stand up comedian munawar faruqui,munawar apartment,munawar mumbai,anupam kher,the signature movie,nina kulkarni,mahima chaudhary

अनुपम खेर और नीना कुलकर्णी की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ इस दिन होगी रिलीज

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक समर्पित पति के इमोशनल टेस्ट को दर्शाती है, जिसे अनुपम ने जीवन बदलने वाले संकट से जूझते हुए निभाया है। केसी बोकाडिया और अनुपम खेर स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक्ट्रेस महिमा चौधरी, नीना कुलकर्णी, अन्नू कपूर और रणवीर शौरी की भी अहम भूमिकाएं हैं। रणवीर पिछले दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आए थे। ‘द सिग्नेचर’ का प्रीमियर 4 अक्टूबर को ZEE5 पर होगा।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में अनुपम से उनकी पत्नी मधु (नीना) कहती हैं कि जिंदगीभर जिम्मेदारियां निभाईं, अब लाइफ को थोड़ा एंजॉय करेंगे। 35 साल हो गए हमारी शादी को, एनिवर्सरी है, नजर न लगे। जवाब मिलता है कि 35 साल में नजर नहीं लगी तो अब क्या लगेगी। लेकिन नजर लग जाती है और मधु अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचती हैं और अनुपम के सामने कई हकीकतें खुलती हैं।

अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे करिअर में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने मुझे मेरे अंदर के एक्टर को चैलेंज करके अपना सब कुछ देने का अवसर भी दिया और साथ में जीवन के कुछ पहलुओं का एहसास भी कराया। #TheSignature की कहानी कुछ ऐसे ही है। आपके जीवन में कभी भी अगर कोई हॉस्पिटल में जीवन से जूझ रहा हो और आप असहाय हो तो इस फ़िल्म की कहानी आपको झकझोर सकती है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री