Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शर्मिला टैगोर के साथ तुलना पर मुमताज ने दी यह रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने खरीदी 1 करोड़ की मर्सिडीज जीएलएस

मुमताज गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लोग उनकी सुंदरता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 8:52:44

2 News : शर्मिला टैगोर के साथ तुलना पर मुमताज ने दी यह रिएक्शन, इस एक्ट्रेस ने खरीदी 1 करोड़ की मर्सिडीज जीएलएस

मुमताज (77) गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लोग उनकी सुंदरता और एक्टिंग पर मर मिटते थे। वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। मुमताज किसी पार्टी या इवेंट में भी कम ही नजर आती हैं। इस बीच मुमताज ने विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। खास तौर से उनकी समकालीन दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (80) के साथ लेकर कॉम्पीटिशन पर विचार रखे। जब मुमताज से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा किस बात की?

मेरा शर्मिला से कोई लेना-देना नहीं था। वह भी टॉप एक्ट्रेस थीं और मैं भी। मुझे लगता है मैंने जितने अवार्ड्स जीते हैं, वह शर्मिला से कहीं ज्यादा हैं। हम दोनों खूबसूरत थीं, तो मुझे उनसे जलन क्यों हो सकती थी? मुझे समझ नहीं आता लोग ऐसा क्यों सोचते हैं। मैं कभी भी शर्मिला के करीब नहीं थी। ना हमारी दोस्ती थी। उनके अपने दोस्त थे और मेरे अपने। बता दें कि दोनों एक्ट्रेस की जोड़ी दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना के साथ खूब जमती थी।

जब इस बारे में मुमताज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा और राजेश का स्टार मैच करता था, इसलिये हम दोनों ने साथ में इतनी फिल्में कीं। शर्मिला ने कितनी फिल्में राजेश के साथ कीं और मैंने कितनी? कृपया गिनें। उन्होंने राजेश के साथ बहुत कम फिल्में कीं। मैंने उनके साथ कम से कम 10-15 फिल्में कीं और सभी हिट थीं, कोई भी फ्लॉप नहीं थी। हमारे सारे गाने हिट थे। मैं और राजेश अच्छे दोस्त बन गए थे। वे हर हीरोइन से दोस्ती नहीं करते थे, लेकिन शर्मिला जी के साथ उनके रिश्ते अच्छे थे। मेरे और राजेश जी के बीच एक शानदार केमिस्ट्री थी और हम शूट से पहले गानों की प्रेक्टिस किया करते थे।

हम बहुत करीबी थे क्योंकि हमने साथ में बहुत काम किया। मुझे लगता है कि मैं राजेश काका के सबसे करीब थी। मैं धर्मेंद्र जी के भी करीब थी। वे एक अच्छे इंसान हैं। इसी दौरान मुमताज ने कहा कि मैं लंदन में रहती हूं और जहां भी मेरे पति जाते हैं, मैं केन्या, उगांडा, हर जगह जाती हूं। मैं मुंबई सिर्फ 6 महीने में एक बार आती हूं, क्योंकि मैं यहां पैदा हुई हूं और मुझे भारत से बहुत प्यार है। उल्लेखनीय है कि मुमताज ने अपने करिअर के शीर्ष पर साल 1974 में युगांडा के बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर सबको हैरान कर दिया था।

शहनाज गिल ने लक्जरी कार खरीदने के बाद शेयर की तस्वीरें

‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस इस समय काफी खुश हैं। शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर नई चमचमाती कार के साथ तस्वीरें शेयर की है। शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “सपनों से लेकर ड्राइववे तक। मेरी मेहनत के चार पहिये हैं। सच में धन्य महसूस कर रही हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र।” तस्वीरों में से एक में शहनाज नारियल चढ़ाने के साथ कार पर रोली से स्वास्तिक बनाती दिखीं तो अन्य तस्वीरों में कार के साथ पोज देती नजर आईं।

शहनाज ने मर्सिडीज जीएलएस खरीदी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। शहनाज को फैंस और सेलेब्स सब बधाई दे रहे हैं। अनिल कपूर की बेटी और फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने लिखा, “मुझे गर्व है, बधाई।” हार्डी संधू ने लिखा, “मुबारकां।” वरदान नायक ने लिखा, “बधाई हो, आप इसकी हकदार हैं शहनाज, मैं दिल से आपके लिए बहुत खुश हूं।” कुशा कपिला ने कहा, “गड्डी तेरे नाल बड़ी जचदी।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 के डेटा के अनुसार शहनाज की नेटवर्थ करीबन 33 करोड़ रुपए है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज के पास दो फिल्में हैं एक पंजाबी और दूसरी हिंदी।

हिंदी फिल्म का नाम 'फर्स्ट क्लास' है जिसमें वो वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी। पंजाबी मूवी की बात करें तो इसका नाम 'इक कुड़ी' है। इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है। शहनाज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह ‘बिग बॉस’ में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के करीब आ गई थीं। हालांकि सिद्धार्थ का साल 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका