न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा-कुंद्रा के केस में अब इन 3 सेलेब्स को भेजे जाएंगे नोटिस, शबाना को इन एक्ट्रेस ने ऐसे किया बर्थडे विश

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर इस समय संकट के बादल छाए हुए हैं। कपल के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 8:58:27

2 News : शिल्पा-कुंद्रा के केस में अब इन 3 सेलेब्स को भेजे जाएंगे नोटिस, शबाना को इन एक्ट्रेस ने ऐसे किया बर्थडे विश

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर इस समय संकट के बादल छाए हुए हैं। कपल के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के जांच दायरे में अब बॉलीवुड की तीन और बड़ी हस्तियां आ गई हैं। खबर है कि EOW बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को जल्द ही नोटिस भेजेगी। इस नोटिस में उनसे यह जानकारी मांगी जाएगी कि कुंद्रा की कंपनी से उन्हें कितने पैसे मिले और किस तरह मिले। अधिकारी इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन को बारीकी से समझना चाहते हैं।

कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया था कि शिल्पा और राज ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए का चूना लगाया। उनका दावा है कि उन्होंने साल 2015 से 2023 के बीच कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर पैसे दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ये रकम बिजनेस में नहीं, बल्कि कपल ने निजी खर्चों में इस्तेमाल की। इस मामले में EOW ने कुंद्रा से पूछताछ की है। कुंद्रा ने कहा था कि रकम का एक हिस्सा उन्होंने अभिनेत्रियों को फीस के तौर पर दिया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सबसे बड़ा फोकस इस बात पर है कि कुंद्रा की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी’ के माध्यम से पैसे का क्या इस्तेमाल हुआ।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं। EOW अब तक करीब 25 करोड़ रुपए की सीधी रकम के ट्रांसफर का पता लगा चुकी है। नोटबंदी के समय कंपनी को नगदी की भारी कमी का सामना करना पड़ा था और उसी समय कुछ संदिग्ध लेनदेन भी दर्ज किए गए, जिनके सबूत EOW के पास मौजूद हैं। पुलिस को शक है कि इन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे को इधर-उधर किया गया। उल्लेखनीय है कि बिपाशा इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। उनकी शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई है और उनके एक बेटी देवी हैं।

नेहा की बात करें तो वह फिल्मों में तो कम ही दिखती हैं, लेकिन कुछ समय पहले रोडीज XX में नजर आई थीं। इसके अलावा वह यूट्यूब पर शो भी होस्ट करती हैं। उनकी शादी एक्टर अंगद बेदी से हुई है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब तक टीवी पर कई सुपरहिट शो के साथ लोकप्रिय फिल्में भी बना चुकी हैं।

75 साल की हुईं एक्ट्रेस शबाना आजमी, गीतकार जावेद अख्तर के साथ हुई है शादी

आर्ट और कमर्शियल दोनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस शबाना आजमी आज गुरुवार (18 सितंबर) को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। शबाना की शादी मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के साथ हुई है। इस मौके पर शबाना को फैंस और सेलेब्स विश कर रहे हैं। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शबाना के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थ डे शबाना आंटी।” सोनम और शबाना ने फिल्म ‘नीरजा’ में साथ काम किया था।

दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब से बड़े पर्दे पर आपको देखा, आप मेरी फेवरेट बन गईं। जब जिंदगी ने आपसे मिलने का मौका दिया तो भी मैं आपकी मुरीद हो गई। आप कमाल ही हैं शबाना दी। रोज आपसे कुछ सीखती हूं, मुझे आपसे प्रेरणा मिलती है।” उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म ‘मासूम’ के 1983 के फोटोशूट की याद ताजा करते हुए लिखा, “छोटी, बेचैन और घबराई हुई मैं शबाना आजमी से मिली। तब से ही हमारे बीच एक अटूट रिश्ता बन गया। आपने मुझे हमेशा जीवन को भरपूर जीने का तरीका सिखाया। बड़े पर्दे पर हमेशा मौजूद रहने, इंस्पायर करने और प्यार देने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे क्वीन।”

तनीषा चटर्जी ने लिखा, “शबाना जी ने बॉलीवुड में नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम किया है और हमेशा महिला-केंद्रित भूमिकाओं में दमदार अभिनय किया है।” बता दें शबाना ने कला फिल्मों के साथ करिअर शुरू करने के बाद मेन स्ट्रीम के सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्हें खास तौर से 70-80 के दशक में फैंस का भरपूर प्यार मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह