न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोर्ट के आदेश के बाद बोले KRK-सलमान को लेकर कभी गलत नहीं कहा, करता रहूंगा फिल्मों का रिव्यू

कमाल आर खान उर्फ केआरके का हमेशा से ही विवादों से नाता रहा है। स्थिति इस समय भी अलग नहीं है। दरअसल सलमान खान ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 5:15:03

कोर्ट के आदेश के बाद बोले KRK-सलमान को लेकर कभी गलत नहीं कहा, करता रहूंगा फिल्मों का रिव्यू

कमाल आर खान उर्फ केआरके का हमेशा से ही विवादों से नाता रहा है। स्थिति इस समय भी अलग नहीं है। दरअसल सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का केस दर्ज किया है और इसकी सुनवाई भी हो चुकी है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई कोर्ट ने बुधवार को फैसला नहीं आने तक केआरके को सलमान से जुड़ा कुछ भी पोस्ट करने से मना किया है।

कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि सलमान खान एक पब्लिक फिगर हैं और उनके लिए प्रतिष्ठा और सम्मान सुरक्षा और स्वतंत्रा के समान है। इसलिए फिल्म क्रिटिक केआरके आने वाले समय में उनके खिलाफ कोई भी वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट वाली चीजें पोस्ट नहीं करेंगे, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचे।

इस सुनवाई को लेकर केआरके ने ट्विटर पर लिखा है कि अभी तक मुझे कोर्ट की तरफ से कोई कॉपी नहीं मिली है, लेकिन मैंने मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ा कि मुझे सलमान को लेकर कुछ भी गलत पोस्ट करने से मना किया गया है। मैंने सलमान को लेकर कभी कुछ भी गलत नहीं कहा और न ही आगे कहूंगा। मैं सिर्फ फिल्मों के रिव्यू करता हूं और आगे भी करूंगा।

केआरके ने किए दो ट्वीट, फैंस से पूछा यह सवाल

केआरके ने एक और ट्वीट कर कहा कि मैं मीडिया को बताना चाहता हूं कि मुझे अभी तक कोर्ट की कॉपी नहीं मिली है और अगर ऑर्डर असंतोषजनक हुआ तो मैं हाईकोर्ट जाऊंगा, यहां तक की सुप्रीम कोर्ट में भी। मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा। धन्यवाद। केआरके यहीं नहीं रुके।

इसके बाद उन्होंने सलमान का नाम लिए बगैर ट्विटर पर एक पोल भी बनाया और फैंस से पूछा कि क्या उन्हें भी लगता है कि वीएफएक्स वाला बुड्ढ़ा उनके रिव्यूज से डरता है। केआरके ने लिखा कि देखो वीएफएक्स वाले एक्टर आप कुछ भी कर लो, मैं आपका करियर तो 100 प्रतिशत खा जाऊंगा। ये मेरी गारंटी है। केआरके का कहना है कि सलमान से उनकी लड़ाई में उन्हें बॉलीवुड से 20 लोगों का सपोर्ट मिला है।

राधे मूवी का सलमान के मन मुताबिक नहीं दिया रिव्यू

गौरतलब है कि मई में सलमान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस किया था। केआरके ने दावा किया है कि उन्होंने 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का उनके मन के मुताबिक रिव्यू नहीं दिया तो मानहानि का केस कर दिया गया। जबकि सलमान के वकीलों का कहना है कि केस 'राधे' के रिव्यू को लेकर नहीं बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के जवाब में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर