न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कल्कि 2898 AD’ में मुकेश खन्ना ने ये तथ्य बताए गलत, फिल्म ने 8 दिन में पार किया कमाई का यह खास आंकड़ा

प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 1:20:20

‘कल्कि 2898 AD’ में मुकेश खन्ना ने ये तथ्य बताए गलत, फिल्म ने 8 दिन में पार किया कमाई का यह खास आंकड़ा

प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह एक माइथोलॉजिकल और साइंस फिक्शन फिल्म है। इसके डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। फिल्म में दिखाए कुछ सीन को लेकर मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना काफी नाराज हैं। मुकेश को ‘महाभारत’ सीरियल में ‘भीष्म पितामह’ और ‘शक्तिमान’ सीरियल से सर्वाधिक शौहरत मिली थी।

मुकेश ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में फिल्म के कुछ सीन में की गई छेड़छाड़ को लेकर नाराजगी जाहिर की। मुकेश ने कहा कि मैं महाभारत को बचपन से पढ़ता आ रहा हूं, इसलिए मुझे पता है कि कहां पर कब क्या हुआ था। फिल्म में दिखाया गया है कि श्री कृष्ण भगवान अश्वत्थामा से नाराज होकर उनकी मणि हटा देते हैं जबकि असल में ऐसा ‘महाभारत’ में कभी नहीं हुआ था। द्रौपदी के पांचों पुत्रों को जब अश्वत्थामा ने मार दिया था तो उन्होंने आदेश दिया था कि अश्वत्थामा की मणि हटा दो।

मैं फिल्म के मेकर्स से पूछना चाहता हूं कि उन्हें ‘व्यास मुनी’ से ज्यादा 'महाभारत' के बारे में कहां से पता चल गया। इसी तरह अर्जुन और अश्वत्थामा के बीच में जंग लड़ी जा रही थी। दोनों को ही ब्रह्मास्त्र चलाना आता था लेकिन क्योंकि सिर्फ अर्जुन को ही ब्रह्मास्त्र के हमले को पलटने का तरीका पता था तो अश्वत्थामा ने अभिमन्यु की पत्नी पर निशाना साधा जो कि प्रेग्नेंट थीं जिनकी श्री कृष्ण ने 9 महीनों तक रक्षा की थी।

हालांकि फिल्म में कुछ और ही है। फिल्म में दिखाया गया है कि श्री कृष्ण जो कि खुद भगवान हैं, वो अश्वत्थामा से अपनी रक्षा करने के लिए कहते हैं। आखिर श्री कृष्ण, अश्वत्थामा को ये निर्देश कैसे दे सकते है कि वो ‘कल्कि’ के अवतार में उनकी रक्षा करें। फिल्म को देखकर कोई भी सनातनी नाराज हो जाएगा क्योंकि इसमें कई जगह तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।

mukesh khanna,actor mukesh khanna,mahabharat,shaktimaan,kalki 2898 ad,box office collection,prabhas,amitabh bachchan,deepika padukone

‘कल्कि 2898 एडी’ ने गुरुवार को भारत में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। फिल्म हर दिन करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है। वीकेंड तो छोड़िए, वीकडेज पर भी इसका जलवा बरकरार है। फिल्म ने 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे गुरुवार (4 जुलाई) यानी 8वें दिन देशभर में 22.4 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें सभी भाषाओं का कलेक्शन शामिल है।

तेलुगु और हिंदी वर्जन से ही फिल्म का लगभग 20 करोड़ का बिजनेस हुआ है। इस तरह फिल्म अब तक भारत में 414.85 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में 212.25 करोड़ और हिंदी में 162.5 करोड़ हुई है। माना जा रहा है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। देशभर में फिल्म का खाता 95.3 करोड़ से खुला था।

दूसरे दिन 59.3 करोड़, तीसरे दिन 66.2 करोड़, चौथे दिन 88.2 करोड़, पांचवें दिन 34.15, छठे दिन 27.05, सातवें दिन 22.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ (398 करोड़) के पहले सप्ताह के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यह फिलहाल एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ से पीछे चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय