न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘शक्तिमान’ की हो रही वापसी, मुकेश ने शेयर की पोस्ट, ‘कंगुवा’ के ट्रेलर में सूर्या-बॉबी का धांसू अंदाज

एक्टर मुकेश खन्ना का दूरदर्शन पर आया शो ‘शक्तिमान’ सुपरहिट रहा था। खास तौर से यह बच्चों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ। यह टीवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Nov 2024 12:51:24

2 News : ‘शक्तिमान’ की हो रही वापसी, मुकेश ने शेयर की पोस्ट, ‘कंगुवा’ के ट्रेलर में सूर्या-बॉबी का धांसू अंदाज

एक्टर मुकेश खन्ना का दूरदर्शन पर आया शो ‘शक्तिमान’ सुपरहिट रहा था। खास तौर से यह बच्चों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ। यह टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक था। इसके बाद से मुकेश को भी फैंस का खूब प्यार मिला। अब इस शो को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें 19 साल के लंबे इंतजार के बाद शो जल्द लौट रहा है। इसका ऐलान खुद मुकेश ने किया। मुकेश ने इंस्टाग्राम पर शनिवार (10 नवंबर) को एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने एक फोटो के साथ जानकारी दी कि 'शक्तिमान' लौट रहा है।

मुकेश ने कैप्शन में लिखा, “अब उनके लौटने का समय आ गया है। हमारे पहले भारतीय सुपर टीचर- सुपर हीरो। हां! आज के बच्चों पर अंधकार और बुराई हावी हो रही है…अब उनके लौटने का समय आ गया है। वे एक संदेश लेकर लौट रहे हैं। वे एक शिक्षा लेकर लौट रहे हैं। आज की पीढ़ी के लिए। उनका स्वागत करें।” फिलहाल इसके टेलीकास्ट को लेकर किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है। इस बीच मुकेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका टीजर भी शेयर कर दिया। इसमें मुकेश एक स्कूल में उड़ते हुए आते हैं। फिर कई स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर देखते हुए एक गाना गाते हैं। टीजर में ‘शक्तिमान’ का बैकग्राउंड म्यूजिक भी सुनाई पड़ता है।

'शक्तिमान' ने साल 1997 से लेकर साल 2005 तक लोगों को खूब एंटरटेन किया। इसमें 400 से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हुए। शो में दिखाया गया है कैसे एक आम जिंदगी जीने वाला इंसान ही सुपरहीरो होता है। आम जिंदगी में मुकेश खन्ना के किरदार का नाम ‘गंगाधर’ होता था। इस सीरियल के हर एपिसोड के अंत में ‘शक्तिमान’ बच्चों को एक अनमोल सीख देकर जाता था। बता दें मुकेश ने ‘शक्तिमान’ से पहले ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ के रोल से भी खूब शौहरत हासिल की थी। इसके अलावा वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया ट्रेलर, इस दिन रिलीज होगी ‘कंगुवा’

साउथ इंडियन स्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अब इसका नया ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर छा गया। शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण ग्रीन स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई गई है। फिल्म का छायांकन वेत्री पलानीस्वामी ने किया है और संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी सिर्फ़ पुराने समय में ही नहीं, बल्कि मौजूदा समय में भी घटित होती है।

इसमें शानदार सीन नजर आ रहे हैं। सूर्या का धमाकेदार अंदाज देखने को मिला। साथ ही बॉबी देओल का किलर लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में एक महिला की आवाज आती है जो कहती है 'जंगल में बाघों का झुंड दहाड़ता है, बिजली गरजकर धरती पर उतरती है तो समझ लो आ गया है कंगुवा।' इसके बाद सूर्या की झलक दिखती है जो फिल्म में ‘कंगुवा’ का किरदार निभा रहे हैं।

'कंगुवा' से 100 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में दिशा पटानी, रेडिन किंग्सले, नटराजन सुब्रमण्यम, कोवई सरला, वत्सन चक्रवर्ती, आनंदराज, टी एम कार्तिक, जी मारिमुथु, दीपा वेंकट, बाल शरवणन, रवि राघवन, के एस रविकुमार, शाजी चेन, बी एस अविनाश, प्रेम कुमार, करुणास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार