न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुकेश इन कारणों से नहीं चाहते रणवीर बनें ‘शक्तिमान’, दीपिका ने पति के लिए की यह मजेदार पोस्ट

एक्टर मुकेश खन्ना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर खूब काम किया। उन्हें ज्यादा लोकप्रियता टीवी की दुनिया में मिली। उन्होंने ‘शक्तिमान’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 7:12:38

2 News : मुकेश इन कारणों से नहीं चाहते रणवीर बनें ‘शक्तिमान’, दीपिका ने पति के लिए की यह मजेदार पोस्ट

एक्टर मुकेश खन्ना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर खूब काम किया। उन्हें ज्यादा लोकप्रियता टीवी की दुनिया में मिली। उन्होंने ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ सीरियल में ‘भीष्म पितामह’ की यादगार भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। मुकेश नहीं चाहते कि एक्टर रणवीर सिंह फिल्म में ‘शक्तिमान’ का रोल प्ले करें। मुकेश ने एक बार फिर इस बारे में बात की है। मुकेश ने बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में कहा कि लोगों को पता है कि रणवीर मुझे मनाने आए थे कि मैं उन्हें ‘शक्तिमान’ का रोल करने की इजाजत दूं।

मैं इसे छिपा नहीं सकता क्योंकि बाद में लोगों ने कहा कि मैंने रणवीर की तारीफ की और उन्हें अच्छा एक्टर बताया। रणवीर के ‘शक्तिमान’ करने की खबर आने लगी पर मैं इससे सहमत नहीं था। सोनी से भी मेरा विवाद है। मैंने यही सफाई देने के लिए वीडियो डाला था कि मैंने रणवीर को ‘शक्तिमान’ बनने का अप्रूवल नहीं दिया और वजह यह थी। रणवीर मेरे सामने 3 घंटे तक बैठे आखिरकार मुझे उन्हें बताना पड़ा कि जो होना चाहिए वो उनके चेहरे पर नहीं दिखता।

वह चंचल लगता है, लगता है अभी किसी को उल्लू बना देगा। हालांकि रणवीर ने कई सीरियस रोल खूबसूरती से किए हैं। इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर एक्टर को तय करता है और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। रणवीर की तरफ मेरी नापसंदगी की शुरुआत उस न्यूड फोटोशूट से हुई थी। हालांकि रणवीर ने मुझसे कहा कि असल में उन्होंने ऐसा किया नहीं था। वे अंडरवियर पहने थे और प्रमोशनल टीम को नौकरी से निकाल दिया था।

मैंने उनका भरोसा किया लेकिन बाद में जब मैं थोड़ा पीछे गया तो मीडिया को उनका बयान याद आया। रणवीर ने कहा था कि वह न्यूड होने में सहज हैं। मुझे अपना स्टेटमेंट याद आया जब मैंने कहा था, आप कम्फर्टेबल होंगे लेकिन हम नहीं। उनकी पत्नी भी कम्फर्टेबल थीं। उन्होंने भी आपत्ति नहीं जताई हर पत्नी जताएगी। इतने एडवांस भी मत बनिए।

mukesh khanna,actor mukesh khanna,shaktimaan,mahabharat,bhishma pitamaah,ranveer singh,deepika padukone,deepika ranveer

हाल ही पहली बार माता-पिता बने हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। उनके घर 8 सितंबर को नन्ही परी का आगमन हुआ। अभी तक उन्होंने न तो बेटी के नाम का खुलासा किया है और न ही उसका चेहरा दिखाया है। रणवीर काम पर लौट आए हैं। उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी। इसके अलावा वे एक इवेंट में पहुंचे और पिता बनने के बाद पहली बार पैपराजी के सामने आए और उनसे बातचीत की।

अब दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है। दीपिका ने आज सोमवार (30 सितंबर) को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने एक क्यूट सा वीडियो पोस्ट किया है, जो बता रहा है कि दीपिका घर पर रणवीर को कितना मिस कर रही हैं।

वीडियो में एक बच्ची है, जो भागते हुए जाती है और घर के बाहर शीशे के दरवाजे से दूरबीन के जरिए किसी को ढूंढती हुई दिख रही है। कैप्शन में लिखा है, “मैं जब मेरे हजबैंड कहते हैं कि वो 5 बजे तक घर आ जाएंगे लेकिन अब 5:01 हो गए हैं।” इसे दीपिका ने रणवीर को टैग किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री