न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुकेश ने की ‘पुष्पा 2’ की तारीफ, इन्हें बताया परफेक्ट ‘शक्तिमान’, ‘कल हो ना हो’ फेम एक्ट्रेस ने की शादी

एक्टर मुकेश खन्ना भले ही इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वे अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 2:22:26

2 News : मुकेश ने की ‘पुष्पा 2’ की तारीफ, इन्हें बताया परफेक्ट ‘शक्तिमान’, ‘कल हो ना हो’ फेम एक्ट्रेस ने की शादी

एक्टर मुकेश खन्ना भले ही इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वे अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर या फिर इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कह देते हैं, जो उन्हें सुर्खियों में रखती है। मुकेश ने अब अपने यूट्यूब चैनल ‘भीष्म इंटरनेशनल’ पर फिल्म के बारे में बात की है। उन्होंने वीडियो का टाइटल दिया, ‘पुष्पा टू मेरा रिव्यू।’ इसमें मुकेश बोलते हैं कि फिल्म सिर्फ पैसे से नहीं बनती, इसके लिए प्लानिंग की जरूरत होती है। ‘पुष्पा 2’ पर लगा एक-एक पैसा स्क्रीन पर दिख रहा है।

मुकेश ने फिल्म के ओपनिंग सीन की तारीफ की। अल्लू अर्जुन की परफॉर्मेंस पर मुकेश ने उन्हें 10 में से 8-9 रेटिंग दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म का पहला पार्ट उन्होंने नहीं देखा। मुकेश ने कहा कि लगता है कि मुझे अल्लू की और फिल्में देखनी चाहिए। इसके अलावा मैं ये कहना चाहता हूं कि उसके अंदर शक्तिमान बनने की क्षमता है। मैं यह नहीं कह रहा कि वह ऐसा करने वाला है। मैं बस यह सुझाव दे रहा हूं कि यह उस पर अच्छा लगेगा। पर्सनलिटी ऐसी है। मुकेश ने बॉलीवुड पर कटाक्ष किया। मुकेश ने हिंदी फिल्ममेकर्स को सलाह दी कि वे साउथ सिनेमा से कुछ सीखें।

उन्होंने कहा कि चाहे किसी सीरियल की टीआरपी हो या किसी फिल्म का बॉक्स-ऑफिस नंबर, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर इस कमाई का जरिया सही नहीं है। आपने पहचान और पैसा कैसे कमाया, यह मायने रखता है। फिल्म में उस सीन को देखें जहां किरदार अपनी प्रार्थना करने के लिए एक विदेशी आइलैंड पर एक शिवलिंग बनाते हैं। वे धर्म का सम्मान करते हैं। आज का बॉलीवुड कंटेंट से नहीं बल्कि विवादों से पैसा कमाना चाहता है। उल्लेखनीय है कि मुकेश को ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ सीरियल से खूब लोकप्रियता मिली थी। मुकेश ने कई और सीरियल तथा फिल्मों में भी काम किया है। मुकेश ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वे जल्द ही ‘शक्तिमान 2’ लेकर आ रहे हैं।

mukesh khanna,actor mukesh khanna,shaktimaan,mahabharat,allu arjun,pushpa 2 the rule,jhanak shukla,actress jhanak shukla,jhanak marriage,kal ho na ho,karishma ka kariskma

झनक शुक्ला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ की शादी

सुपरहिट मूवी 'कल हो ना हो' और लोकप्रिय टीवी शो 'करिश्मा का करिश्मा' से लोगों के दिलों में घर बनाने वालीं एक्ट्रेस झनक शुक्ला (28) विवाह बंधन में बंध गई हैं। झनक ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीता था। झनक भले ही इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन वह लाइमलाइट में रहती हैं। झनक ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी संग सात फेरे लिए।

शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। झनक की मां एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला ने शादी में खूब रंग जमाया। झनक ने इस खास मौके पर रेड साड़ी पहनी, जिसमें वह काफी अच्छी लग रही थीं। दूल्हे राजा ने व्हाइट शेरवानी और रेड पगड़ी पहनी थी, जिसमें वे डैशिंग लगे। झनक का विवाह पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ हुआ।

एक वीडियो में सुप्रिया अपने दामाद का स्वागत करती दिख रही हैं। झनक और स्वप्निल का रोका जनवरी 2023 में ही हो गया था। झनक और स्वप्निल की हल्दी सेरेमनी के वीडियो भी सामने आए थे। झनक एक्टिंग को अलविदा कह चुकी हैं। उनकी पुरातत्व में काफी रुचि है। स्वप्निल मैकेनिकल इंजीनियर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री