न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पान मसाला-रमी का प्रचार करने वाले इन स्टार्स पर बरसे मुकेश, इस एक्ट्रेस से बचपन में हुई छेड़छाड़

एक्टर मुकेश खन्ना (66) ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा है। मुकेश ने अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर महेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 7:55:02

2 News : पान मसाला-रमी का प्रचार करने वाले इन स्टार्स पर बरसे मुकेश, इस एक्ट्रेस से बचपन में हुई छेड़छाड़

एक्टर मुकेश खन्ना (66) ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा है। मुकेश ने अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर महेश मांजरेकर को घेरा है। मुकेश ने ऐसे स्टार्स की आलोचना की है जो तंबाकू, गुटका और रमी जैसे खेल को प्रमोट करते हैं। मुकेश ने शुक्रवार (20 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर पान मसाला के ऐड वाली अजय और रमी गेम की महेश की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “बहुत हो गया आदाब, बहुत हो गया जंगलीपन। कोई बंद करेगा इसे??? क्या विज्ञापन की चकाचौंध की दुनिया, पैसों की दुनिया बनकर रह गई है? पैसा फेंक तमाशा देख! यही इसका आधार बन गया है?? पैसा दो और कुछ भी बुलवा लो।

क्या मॉडल्स, एक्टर्स का मकसद सिर्फ पैसा कमाना ही रह गया है?? क्या सेलेब्स का जमीर, समाज के प्रति दायित्व, युवाओं के प्रति नगण्य हो गया है। कोई चीज बुरी ही क्यों न हो उसे भी अच्छा बोल रहे हैं। उनका तो ये धर्म बन गया है। क्योंकि मुंह मांगा पैसा मिल रहा है। कितना पैसा कमाओगे जबकि तुम्हारे पास जरूरत से भी ज्यादा पैसा है। जी हां मैं बड़े-बड़े स्टार्स की बात कर रहा हूं। ऐड बनाने वाले मदारी बन गए हैं और कलाकार उनकी डुगडुगी पर बंदर बन नाच दिखा रहे हैं। फिर चाहे ये केसरिया आदाब क्यों ना हो, जंगली रमी क्यों ना हो, गुटका शराब क्यों ना हो।

बिना प्रोडक्ट की विश्वसनीयता जांचे कुछ भी बोले चले जा रहे हैं ये लोग! क्यों? क्योंकि इसके लिए उन्हें बड़ी-बड़ी रकम दी जा रही है उनकी फीस के नाम पर। ऐसे सेलेब्स क्यों समाज, युवाओं और सेहत के बारे में नहीं सोचते हैं। इससे कितना बुरा असर पड़ रहा है। क्यों कोई भी इसके लिए आवाज नहीं उठा रहा है। ना सरकार, ना पुलिस, ना सोशल मीडिया चलाने वाले अनेकों प्लेटफॉर्म।” उल्लेखनीय है कि मुकेश ने यूं तो कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ के किरदार से मिली थी।

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी जब 9-10 साल की थीं और जाती थीं स्कूल तो...

अनीता हसनंदानी (43) टीवी की दुनिया में काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। फिलहाल वह टीवी शो ‘सुमन इंदौरी’ में नजर आ रही हैं। अनीता ने अब एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है कि जब वह 9-10 साल की थीं तब उन्हें छेड़छाड़ की घटना का सामना करना पड़ा था। अनीता ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब हम स्कूल में थे, मां हमें रिक्शा में जाने के लिए 10 रुपए देती थीं और वापस आते समय हम पैदल आते थे।

हम कैंटीन में समोसा या कुछ और खाने के लिए पैसे बचा लेते थे। जब हम पैदल आते थे तो एक रिक्शा वाला होता था और ऐसा हफ्ते में एक बार या हर दिन नहीं होता था। एक रिक्शा चालक सेम पोजिशन में खड़ा होता था, अपनी पैंट उतारता और हमें परेशान करने वाली नजरों से देखते हुए खुद को छूना शुरू कर देता था। घटना के बाद हमने रास्ता बदल दिया लेकिन रास्ता बदलने के बावजूद हमें अभी भी डर रहता था कि ड्राइवर अभी भी हमारा पीछा कर रहा होगा।

खासकर जब यह लड़कियों का स्कूल था। वह रास्ता जानता था और उसके पास एक रिक्शा भी था, इसलिए जब भी स्कूल के आस-पास कोई रिक्शा होता तो हम डर जाते थे। बता दें कि ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल से अपार लोकप्रियता हासिल करने वालीं अनीता ने मां बनने के बाद 5 साल तक काम से ब्रेक लेने के बाद हाल ही वापसी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान