न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉलीवुड के साथ भारतीय फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ने में सफल हुई मुफासा : द लॉयन किंग, बेबी जॉन के छूटे पसीने

हॉलीवुड की बहुचर्चित एनिमेशन फिल्म मुफासा: द लायन किंग फिल्म एक सप्ताह से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 7:47:56

हॉलीवुड के साथ भारतीय फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ने में सफल हुई मुफासा : द लॉयन किंग, बेबी जॉन के छूटे पसीने

हॉलीवुड की बहुचर्चित एनिमेशन फिल्म मुफासा: द लायन किंग फिल्म एक सप्ताह से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं। इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताह के कारोबार से यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत दर्शकों में हॉलीवुड की एनिमेशन फिल्मों में उससे बढ़कर कोई नहीं है। इस फिल्म को बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने सहर्ष देखना स्वीकार किया है।

मुफासा : द लॉयन किंग वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुई लॉयन किंग का प्रीक्वल है। इस फिल्म में मुफासा एक बार फिर अपनी टीम सिंबा, पुंबा, कियारा और शराबी के साथ लौट चुका है। यह फिल्म में दिखाए गए किरदारों के नाम हैं।

पुष्पा 2: द रूल की आंधी को रोका

इस फिल्म को प्रदर्शित हुए 8 दिन हो चुके हैं। इसके प्रदर्शन से पूर्व बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल की आंधी चल रही थी, जिसे रोकने का काम इस हॉलीवुड फिल्म ने किया। मुफासा द लायन किंग के सामने हिन्दी फिल्म वनवास का प्रदर्शन भी हुआ लेकिन इसे दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया और यह फिल्म अपनी लागत तो छोड़िए सिनेमाघरों का किराया तक निकालने में असफल रही। हालांकि यह सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2: द रूल को दबाने में नाकामयाब साबित हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ जरूर दिखाई। अपने दूसरे सप्ताह में भी मुफासा ने क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई वरुण धवन की हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म बेबी जॉन के होने के बावजूद थिएटर्स पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

मुफासा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मुफासा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ से अपनी शुरूआत की थी। इसने अपने पहले वीकेंड में 38.31 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद इसने क्रमश: 6.25, 8.3 और क्रिसमिस के मौके पर 13.65 करोड़ का कारोबार किया। गुरुवार 26 दिसम्बर को मुफासा ने 7 करोड़ की कमाई करते हुए बेबी जॉन को पूरी तरह से धो दिया। बेबी जॉन इसके मुकाबले सिर्फ 4.5 करोड़ का कारोबार कर पाई। दूसरे सप्ताह के पहले दिन अर्थात शुक्रवार को इस फिल्म ने अब तक 3 करोड़ के लगभग कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अभी शुक्रवार के शाम के और रात के शो बाकी हैं। इसके चलते इसकी कमाई में फेरबदल हो सकता है।

इन हॉलीवुड फिल्मों को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चटाई धूल

मुफासा ने साल 2024 में रिलीज हुई कई हॉलीवुड फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इनमें कुंग फू पांडा 4 (38.99 करोड़), वेनम द लास्ट डांस (52.56 करोड़), ड्यून पार्ट 2 (29.87 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

ऐसा करने वाली 2024 की 6वीं हॉलीवुड फिल्म

मुफासा ने 2024 में उन हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है, जिन्होंने एक ही समय पर भारत में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में डेडपूल एंड वुल्वरीन पहले नंबर पर है, जिसने बैड न्यूज को पीछे कर दिया था। इसके अलावा, गॉडजिला x कॉन्ग ने क्रू को, कुंगफू पांडा ने योद्धा को, वेनम द लास्ट डांस ने जिगरा को और ड्यून पार्ट 2 ने कागज 2 को पीछे किया था।

अब मुफासा इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है जिसने क्रिसमस पर रिलीज हुई बेबी जॉन को हर दिन की कमाई के मामले में पीछे कर दिया है। बेबी जॉन ने पहले दिन 11.25 करोड़ कमाए, लेकिन दूसरे दिन 4.75 करोड़ कमाए जबकि मुफासा ने उन्हीं दिनों में 13.75 करोड़ और 7 करोड़ कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री