न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ के नजदीक पहुँची मुफासा: द लायन किंग, 800 करोड़ के क्लब की तैयारी में पुष्पा 2, बेबी जॉन ने किया निराश

'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'मुफासा: द लॉयन किंग' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, 'बेबी जॉन' टिकट खिड़की पर पैसा कमाने में नाकाम रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 2:23:06

100 करोड़ के नजदीक पहुँची मुफासा: द लायन किंग, 800 करोड़ के क्लब की तैयारी में पुष्पा 2, बेबी जॉन ने किया निराश

2024 का आखिरी महीना वरुण धवन के लिए अच्छा नहीं रहा। दिसंबर में रिलीज हुई उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। वहीं पुष्पा 2 और मुफासा टिकट खिड़की पर छाई हुई हैं। आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

बेबी जॉन ने किया निराश

बेबी जॉन साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म थेरी की रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। वहीं, बेबी जॉन के वे निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन कलीज ने किया है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इमोशन का तड़का भी था, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल है। क्रिसमस पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को 57.78 फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म ने 4 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म की हालत और भी खराब रही। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ 65 लाख रुपये का बिजनेस किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 23.9 करोड़ रुपए हो गई है।

मुफासा: द लॉयन किंग

मुफासा: द लॉयन किंग का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है। पहले दिन 8 करोड़ 30 लाख रुपए से शुरुआत करने वाली यह फिल्म नौवें दिन भी अच्छी कमाई करने में सफल रही। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन अब 90 करोड़ रुपए हो गया है। यह फिल्म डेडपूल और वूल्वरिन के नौवें दिन के कलेक्शन से आगे रही। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की फिल्म ने नौवें दिन 7 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए।

पुष्पा 2: द रूल

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 129.5 करोड़ रुपए कमाए। वहीं चौथे हफ्ते में भी फिल्म का शानदार सफर जारी है। चौथे शनिवार को फिल्म की रफ्तार एक बार फिर तेज देखने को मिली। 24वें दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की कुल कमाई अब 1141.35 करोड़ रुपए हो गई है। हिंदी भाषा की यह फिल्म 750 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा