न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मृणाल ठाकुर का नया बयान विवादों में, अनुष्का शर्मा पर कसा तंज, हुईं ट्रोल

मृणाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में सामने आए इस क्लिप में वह सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान को ठुकराने और अप्रत्यक्ष रूप से अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी करती नजर आ रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 11:27:52

मृणाल ठाकुर का नया बयान विवादों में, अनुष्का शर्मा पर कसा तंज, हुईं ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली मृणाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में सामने आए इस क्लिप में वह सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान को ठुकराने और अप्रत्यक्ष रूप से अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी करती नजर आ रही हैं।

‘सुल्तान’ करने से क्यों किया इनकार?

मृणाल ठाकुर ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें सुल्तान से डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि उस समय वह तैयार नहीं थीं और इस फिल्म में काम करने से उनकी पहचान दब सकती थी। मृणाल ने यह भी कहा कि सुल्तान में जिस अभिनेत्री ने काम किया, वह अब फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, जबकि वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी हुई हैं।

अनुष्का शर्मा पर इशारा?

हालांकि मृणाल ने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा अनुष्का शर्मा की ओर था। सुल्तान में अनुष्का ने मुख्य किरदार निभाया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मगर हाल के वर्षों में अनुष्का बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर मृणाल

वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने मृणाल ठाकुर को घेरना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वह खुद को ऊंचा दिखाने के लिए दूसरी अभिनेत्री को नीचा दिखा रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सुल्तान की सफलता सलमान और अनुष्का की जोड़ी की वजह से थी, मृणाल उस जादू को शायद नहीं दोहरा पातीं।

पहले भी बयानों पर घिरी थीं

यह पहली बार नहीं है जब मृणाल अपने बयानों को लेकर विवादों में फंसी हों। इससे पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु की बॉडी को लेकर मजाक उड़ाया था। उस समय भी उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और बाद में सफाई देनी पड़ी थी।

करियर की ओर बढ़ते कदम

विवादों के बावजूद मृणाल ठाकुर का करियर लगातार आगे बढ़ रहा है। टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली मृणाल आज कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने सन ऑफ सरदार 2 में काम किया और आने वाले समय में उनकी कई नई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह