तस्वीरों में मौनी ह्वाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं उनके पति भी ह्वाइट टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। फोटो में मौनी रॉय अपने पति को किस करते हुए भी दिखाई दे रही है।
बता दें कि मौनी ने इसी साल 27 जनवरी को गोवा के बिजनेसमैन से शादी की थी। कपल ने गोवा में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों और बंगाली रीति-रिवाजों दोनों में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को 5 भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















