बैकलेस ड्रेस पहन अपनी अदाओं से उड़ा रहीं फैंस के होश, मौनी रॉय का यह वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फोटो और वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। ऐसे में उनका लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मौनी ने बेज कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 02 Sep 2022 12:54:02
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फोटो और वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। ऐसे में उनका लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मौनी ने बेज कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है। बैकलेस और थाई-हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगा रही थीं। प्लंजिंग नेकलाइन ने मौनी के लुक में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा सॉफ्ट कर्ल, न्यूड मेकअप और मैचिंग हील्स के साथ उन्होंने अपने इस शानदार लुक को पूरा किया था। आपको बता दें कि मौनी ने इस वीडियो को आज ही अपलोड किया है और अब तक इसे लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए मौनी रॉय की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।