न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मोनालिसा ने वीडियो में सनोज मिश्रा का किया बचाव, इस सिंगर ने की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत खुल गई है। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मोनालिसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 8:18:34

2 News : मोनालिसा ने वीडियो में सनोज मिश्रा का किया बचाव, इस सिंगर ने की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत खुल गई है। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए खुद सनोज ने मोनालिसा के घर जाकर उन्हें ऑफर दिया है। इस बीच प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने सनोज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर अब मोनालिसा ने एक वीडियो जारी कर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह उन्हें बेटी की तरह मानते हैं।

सनोज ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर मोनालिसा की एक वीडियो शेयर किया, जिनमें वह उनके पक्ष में कई अच्छी बातें कर रही हैं। मोनालिसा ने कहा, “नमस्कार मेरा नाम मोनालिसा भोसले है और मैं मुंबई वगैरह कहीं नहीं गई। अभी मैं मध्य प्रदेश में ही हूं और एक्टिंग सीख रही हूं, पढ़ाई सीख रही हूं। आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। मेरे साथ मेरी बहन और बड़े पापा भी हैं। सनोज मिश्रा सर बहुत अच्छे हैं, मुझे बेटी की तरह मानते हैं।

खासतौर से न्यूज में जैसे लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं, ये सब झूठी बातें हैं। मैंने खुद देखा है सनोज मिश्रा बहुत इज्जतदार हैं, बहुत अच्छे हैं। उनका स्वाभाव भी बहुत अच्छा है, मुझे अच्छा लगा।” इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि मोनालिसा ने आज खुद आकर सनोज मिश्र की सफाई दी और वसीम रिजवी का झूठ सामने आ गया। उसको सनोज मिश्र ने कहां किस हाल में रखा है सब बता दिया, झूठी खबरें बनाकर खुद को मीडिया में लाने वालों के लिए ये जवाब है।

हाल ही प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि सनोज मिश्रा की कोई फिल्म नहीं आई है। वह मोनालिसा को बर्बाद कर देगा। इसके बाद सिंह ने सनोज के बारे में कुछ ऐसे बातें कह डाली, जिससे विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। सिंह ने कहा कि उनका सनोज के साथ बेहद खराब एक्सपीरियंस रहा है। मैं तीसरी फिल्म उनके साथ नहीं बनाता। वो सेट पर बदतमीजी करते हैं और शराब पीते हैं। हालांकि इस पर सनोज ने भी अपने बचाव में एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं।

सिंगर अनुव जैन ने 14 फरवरी को दिल्ली में की हृदी नारंग के साथ शादी

सिंगर अनुव जैन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड हृदी नारंग के साथ शादी कर ली है। अनुव ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अनुव ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “और हां देखो यहां कैसे आई दो दिलों की ये बारात है..” जानकारी के मुताबिक इस जोड़े ने 14 फरवरी को दिल्ली में शादी की है। दुल्हा-दुल्हन के गेटअप की बात करें तो अनुव ने शादी में गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है और दुल्हन लाल लहंगे में खूब जंच रही हैं।

फोटो में शादी के साथ रिसेप्शन से लेकर मेहंदी सेरेमनी की भी झलक दिखाई है। अनुव दूसरी फोटो में काले कुर्ते के साथ कलरफुल जैकेट पहने दिख रहे हैं और हृदि ने मेहरून कलर का सूट पहना हुआ है। अनुव अपनी नई नवेली दुल्हन पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। एक फोटो में अनुव अपने हमसफर को किस करते दिख रहे हैं और दूसरे में कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अनुव ने हाथ की मेंहदी की झलक भी दिखाई है, जो यूनिक है। जहां सब लोग अपने पार्टनर्स का नाम लिखवाते हैं वहीं अनुव ने अपने हाथ में एक गाय का फेस बना रखा है, जिसके नीचे उन्होंने IDU लिखा है। बता दें अनुव ने 'जो तुम मेरे हो', 'अफसोस', 'हुस्न', 'बारिशें' सहित कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ