Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या मोनालिसा ने फिल्म के लिए मांगी 10 करोड़ की फीस? वायरल स्टार ने खुद खोला राज़

मोनालिसा ने 10 करोड़ फीस की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है। वायरल वीडियो से मशहूर हुईं मोनालिसा अब फिल्मों, ब्रांड्स और इवेंट्स में धमाल मचा रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 12:59:08

क्या मोनालिसा ने फिल्म के लिए मांगी 10 करोड़ की फीस? वायरल स्टार ने खुद खोला राज़

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए इंटरनेट पर छा जाने वाली मोनालिसा की ज़िंदगी अब पूरी तरह बदल चुकी है। पहले जहां लोग उन्हें उनके साधारण हावभाव और पहनावे से पहचानते थे, अब वही मोनालिसा ग्लैमर की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनके लुक से लेकर स्टाइल तक में जबरदस्त बदलाव आया है। उन्होंने एक्टिंग की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं और हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हुआ है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

10 करोड़ की फीस की खबरों पर मोनालिसा ने क्या कहा?

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह अफवाहें जोरों पर थीं कि मोनालिसा ने एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मांगी है। यह खबर वायरल होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लेकिन अब खुद मोनालिसा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है।

मोनालिसा ने दिया मजेदार जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान मिर्ची प्लस से बात करते हुए मोनालिसा ने स्पष्ट किया, "हां, मैंने फिल्म साइन की है लेकिन 10 करोड़ रुपये की फीस की बात पूरी तरह गलत है। अगर मुझे सच में इतनी रकम मिल जाती, तो मैं अब तक अपना सपना पूरा कर चुकी होती – एक स्कूल खोलने का।"

उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उनके सादगी भरे अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं।
एक्टिंग क्लास से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट तक

मोनालिसा इस समय एक्टिंग क्लासेज़ भी ले रही हैं और अपने अभिनय कौशल को निखारने में जुटी हुई हैं। उनका कहना है कि उन्हें अभी तक यकीन नहीं होता कि वह इतनी तेजी से मशहूर हो गई हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अब उन्हें लगातार नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं।

पहली फिल्म की शूटिंग शुरू

मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ है, जिसे फिल्ममेकर सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मोनालिसा काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक ज्वैलरी ब्रांड को भी एंडोर्स करना शुरू कर दिया है।

अब इवेंट्स और सोशल मीडिया पर भी छाई मोनालिसा

वायरल स्टार अब रियल लाइफ इवेंट्स की भी जान बन चुकी हैं। उन्हें कई जगह आमंत्रित किया जा रहा है और फैंस उनके साथ तस्वीरें लेने को उत्सुक रहते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और नियमित रूप से रील्स और अपडेट्स शेयर करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका