न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मोनाली ने इस कारण बीच में ही छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट, बादशाह ने दिलजीत-ढिल्लों को दी यह सलाह

प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर ने बॉलीवुड में कई शानदार गाने गाए हैं। उनकी एक खास फैन फॉलोइंग है। अब मोनाली ने हाल ही में हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 7:18:39

2 News : मोनाली ने इस कारण बीच में ही छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट, बादशाह ने दिलजीत-ढिल्लों को दी यह सलाह

प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर ने बॉलीवुड में कई शानदार गाने गाए हैं। उनकी एक खास फैन फॉलोइंग है। अब मोनाली ने हाल ही में हुए वाराणसी कॉन्सर्ट में हुई परेशानी बताई है। बुरे मैनेजमेंट के चलते मोनाली ने बीच में ही कॉन्सर्ट को छोड़ दिया। कॉन्सर्ट को इस तरीके से खत्म करने के लिए मोनाली ने फैंस से माफी भी मांगी है। मोनाली ने शो को बीच में खत्म करने की कई सारी वजह भी बताई है। मोनाली ने रविवार (22 दिसंबर) को वाराणसी में परफॉर्म किया था।

मोनाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज सेटअप ठीक ना होने की शिकायत कर रही हैं। मोनाली ने कहा कि मेरा दिल टूट गया है और इंफ्रास्ट्रक्चर का क्या हाल हो चुका है। वो तो मैं फिर भी छोड़ देती हूं। पैसे चोरी करने के लिए इन्होंने क्या स्टेज बना दिया है मैं समझ नहीं पाई। मेरे टखने में कई बार चोट लग गई। डांसर मुझे शांत रहने के लिए कह रहे हैं और इसके बावजूद सब गड़बड़ है। मुझे आपको जवाब देना पड़ता है और आप मेरे लिए ही आते हैं।

इसीलिए मुझे ही आप जिम्मेदार ठहराओगे। मैं यही उम्मीद करती हूं कि इतनी बड़ी बन जाऊं कि खुद इसकी जिम्मेदारी ले सकूं। एक बार फिर से किसी फालतू या फिर गैर जिम्मेदार लोगों पर भरोसा नहीं करना पड़ेगा। मैं आपसे दिल से माफी मांगना चाहती हूं। क्योंकि मुझे यह शो बीच में खत्म करना पड़ा। मैं जरूर वापस आऊंगी और इससे अच्छा शो दिखाऊंगी।

दूसरी ओर शो के आयोजकों ने मोनाली के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन पर पलटवार किया है। आयोजक कह रहे हैं कि मोनाली ने पहले तो होटल में 4 घंटे इंतजार कराया। फिर प्रेस के साथ में बात करने से मना कर दिया। वह लेट थी और इसी के चलते लोकल मीडियाकर्मी भी उनसे बात किए बिना ही वहां से चले गए।

बादशाह ने दिलजीत-एपी ढिल्लों विवाद को लेकर शेयर की इंस्टा स्टोरी

पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ और सिंगर एपी ढिल्लों के बीच इन दिनों तकरार जारी है। ढिल्लों ने दावा किया था कि दिलजीत ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है। दिलजीत को जब यह बात पता चली तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने इस आरोप को बेबुनियाद बताया। अब इस मामले में दिग्गज रैपर व सिंगर बादशाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रिएक्ट किया है।

बादशाह ने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिलजीत और ढिल्लों से अपील की है। बादशाह ने लिखा, “प्लीज वो गलतियां मत करिए, जो हमने की हैं। यह दुनिया हमारी है। कहावत है कि अगर आप तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो अकेले जाइए। लेकिन अगर आप दूर जाना चाहते हैं, तो साथ चलिए। एकता में ही शक्ति है।”

उल्लेखनीय है कि बादशाह पूर्व में दिग्गज सिंगर व रैपर हनी सिंह से उलझ गए थे और उनका विवाद बढ़ता ही गया था। दोनों कलाकार पहले एक साथ काम करते थे। बादशाह इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में जज के रूप में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री