Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मशहूर सिंगर की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार! पोस्ट शेयर कर दिए संकेत, जोरों से लग रही हैं तलाक की अटकलें

‘संवार लूं’ और ‘मोह मोह के धागे’ सहित कई लोकप्रिय व हिट गानों को अपनी आवाज से सजाने वालीं मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 11:40:45

इस मशहूर सिंगर की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार! पोस्ट शेयर कर दिए संकेत, जोरों से लग रही हैं तलाक की अटकलें

‘संवार लूं’ और ‘मोह मोह के धागे’ सहित कई लोकप्रिय व हिट गानों को अपनी आवाज से सजाने वालीं मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि मोनाली और उनके पति स्विस रेस्टोरेंट मालिक माइक रिक्टर की शादी ठीक नहीं चल रही है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि मोनाली और माइक ने अभी तक अपने तलाक की खबरों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच मोनाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नए गाने की एक झलक जारी की, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पति से अलग होने के पीछे की वजह बताई है।

मोनाली ने एक दिल दहला देने वाली स्टोरी शेयर की जो उनके म्यूजिक वीडियो 'एक बार फिर' की झलक है। इन विजुअल्स में मोनाली को ऐसे डिस्ट्रेसिंग सीन में दिखाया गया है जो इमोशनल और फिजिकल शोषण को दर्शाते हैं, जिसमें गला घोंटने के पल भी शामिल हैं। मोनाली ने इस गाने को अपना अब तक का सबसे पर्सनल गाना बताया। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “द रीजन।” ऐसे में लोगों को लग रहा है कि मोनाली सीधे तौर पर बताने के बजाय इशारों में तलाक के संकेत दे रही हैं।

गाने की शुरुआत में मोनाली कहती दिख रही हैं, “जब कोई अपना जख्म देता है। यकीन तोड़ता है, तो दिल सारी दुनिया से मुंह मोड़ लेता है।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनाली की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। यह अटकलें तब शुरू हुईं जब मोनाली ने माइक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। फिलहाल न तो मोनाली और न ही माइक ने इन अफवाहों पर पब्लिकली कोई कमेंट किया है।
monali thakur,singer monali thakur,maik richter,businessman maik richter,monali maik,monali songs,monali cryptic post मोनाली ठाकुर ने साल 2017 में की थी माइक रिक्टर के साथ शादी

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मोनाली और माइक के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इन सालों में उनके बीच बहुत कुछ बदल गया है। अब कोई भी उनके बारे में एक कपल के रूप में बात नहीं करता। लॉन्ग डिस्टेंस की शादियाँ अक्सर ऐसे ही अंत का सामना करती हैं। मोनाली ने माइक को अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया से कट-ऑफ निश्चित रूप से एक खतरे की घंटी है।

हो सकता है कि वह आगे आकर इस पर बोलने के लिए सही समय का इंतजार कर रही हों और यह सही भी है।मोनाली और माइक ने साल 2017 में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी और सालों तक इसके बारे में चर्चा नहीं की। साल 2020 में मोनाली ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस खबर का खुलासा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका