न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मोहित ने अहान को बताया टिकटॉकर और छपरी, अनीत को भी सराहा, बताई ‘सैयारा’ बनाने की कहानी

डायरेक्टर मोहित सूरी (44) की फिल्म ‘सैयारा’ ने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 11:37:03

2 News : मोहित ने अहान को बताया टिकटॉकर और छपरी, अनीत को भी सराहा, बताई ‘सैयारा’ बनाने की कहानी

डायरेक्टर मोहित सूरी (44) की फिल्म ‘सैयारा’ ने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। खास बात ये है कि इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में दो नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और ये जोड़ी दर्शकों के दिलों पर छा गई है। मोहित ने हाल ही में कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म में स्टार्स की बजाय नए चेहरों को लेने का निर्णय निर्माता आदित्य चोपड़ा की सलाह पर लिया था। मोहित ने कहा कि मुझे बताया गया था कि इन कलाकारों में एक अलग चमक है और वह सही चुनाव होंगे और उन्होंने इसे सही साबित कर दिखाया।

अहान में एक अलग ही चार्म है। वो न केवल शानदार एक्टिंग करता है बल्कि उसका डांसिंग टैलेंट भी कमाल का है। उसने कई फन वीडियो बनाए हैं जो उसने खुद ही हटा दिए। टिकटॉकर है ये लड़का। पूरा छपरी। वो पूरी तरह 'गैलेक्सी’ थिएटर वाला स्टार बन सकता है – जो फ्रंट बेंचर्स को झूमने पर मजबूर कर दे। अनीत की बात करें तो उनके अंदर गजब की कॉमिक टाइमिंग है। पिछले दिनों उसने मुझे कॉल कर अपनी मां की मिमिक्री की, जब उसकी मां ने उसे मास्क पहनने के लिए डांटा। मैं वीडियो कॉल पर हंसी रोक नहीं पाया। मैंने कई नए एक्टर्स के साथ काम किया है जैसे इमरान हाशमी, श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर लेकिन अहान और अनीत में कुछ खास है।

मैंने अब तक उनके सारे आयाम देखे भी नहीं हैं। दर्शकों ने अभी तो उनकी प्रतिभा की पहली झलक ही देखी है। मोहित ने बताया कि शूट के बीच में अहान खुद ये जानना चाहते थे कि उनकी कास्टिंग कैसे हुई। मोहित बताते हैं कि मुझे याद है शूटिंग पर 30वें दिन जब 50 परसेंट शूट हो चुकी थी, अहान अचानक से क्रिएटिव प्रोड्यूसर से बोला, 'सुमन्ना, मैंने क्या किया था ऑडिशन में? ऐसा तो कोई ऑडिशन दिया ही नहीं था मैंने। मुझे बोला गया था, तुम ही सही हो।

बता दें अहान अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या के चचेरे भाई हैं। उन्होंने अपनी बहन अलाना की शादी में डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जो खूब वायरल हुआ। अहान को आदित्य ने 5 साल तक ग्रूम किया और एक बड़ी फिल्म के लिए तैयार किया लेकिन वो प्रोजेक्ट महामारी के कारण रद्द हो गया था।

mohit suri,director mohit suri,filmmaker mohit suri,ahaan pandey,actor ahaan pandey,aneet padda,actress aneet padda,saiyaara,saiyaara movie

मोहित सूरी ने कहा, लोगों ने मुझसे कहा था कि कोई इस स्टोरी पर फिल्म नहीं बनाएगा

इस बीच मोहित सूरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘सैयारा’ के पीछे की कहानी बताई। मोहित ने कहा कि कोरोना काल के बाद से बॉलीवुड में काफी बड़े बजट की फिल्में बन रही थीं, जो एक्शन से भरपूर हुआ करती थीं, क्योंकि लोगों को उस समय सिर्फ वैसी ही फिल्में पसंद आ रही थीं। उस दौरान मैंने 3-4 नई रिलीज फिल्में देखी, जो बड़ी बजट की एक्शन फिल्में थीं। मुझे लगा कि इस शोर में मेरी आवाज कहीं दब जाएगी, लेकिन फिर मैंने बोला कि मैं एक धुन गाता हूं।

उस वक्त मेरे एक असिस्टेंट थे जिनके साथ बैठकर मैंने ‘सैयारा’ की कहानी लिखी।काफी लोगों ने मुझसे कहा था कि कोई इस स्टोरी पर फिल्म नहीं बनाएगा। तुम अपने पैसे और टाइम बर्बाद कर रहे हो। इस बीच मेरी मुलाकात यशराज फिल्म्स (YRF) की सुमन्ना से हुई, जिनके जरिए मैं प्रोड्यूसर तक पहुंचा। YRF के अक्षय ने मुझसे कहा कि वे इसी कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। YRF ने फिल्म बनाने में मेरा साथ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी