न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवार्ड, ‘एनिमल’ के लिए मिले गंदे कमेंट्स के चलते तृप्ति का ऐसा हो गया था हाल

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2023 की घोषणा हो गई है। ये सम्मान साउथ इंडियन सिनेमा के पॉपुलर एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 8:15:37

2 News : मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवार्ड, ‘एनिमल’ के लिए मिले गंदे कमेंट्स के चलते तृप्ति का ऐसा हो गया था हाल

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2023 की घोषणा हो गई है। ये सम्मान साउथ इंडियन सिनेमा के पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मोहनलाल (65) को दिया जाएगा। सिनेमा में विशेष योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है। संचार मंत्रालय ने आज शनिवार (20 सितंबर) को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी सभी के संग शेयर की है। मलयालम एक्टर मोहनलाल को 23 सितंबर को उनके शानदार काम के लिए ये सम्मान दिया जाएगा। पिछले साल दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इस सम्मान से नवाजा गया था।

संचार मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा है कि ये फैसला दादासाहेब फाल्के अवार्ड चयन समिति की सिफारिश पर लिया गया है। मोहनलाल ने अपने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उनका सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि मोहनलाल को ये सम्मान 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में 23 सितंबर को दिया जाएगा। भारत सरकार ने इससे पहले मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए साल 2001 में पद्म श्री और 2019 में पद्म भूषण से नवाजा था। साल 2009 में वे प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित होने वाले भारत के पहले अभिनेता बने थे।

मोहनलाल को सीएनएन की ओर से ‘भारतीय सिनेमा का चेहरा बदलने वाले पुरुषों’ में से एक के रूप में नामित किया गया था। मोहनलाल ने अपने करिअर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मलयालम के साथ तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। मोहनलाल तीन दशकों से साउथ सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘दृश्यम’ समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

एक्टर की इस साल अभी तक तीन फिल्में ‘हृदयपूर्वम’, ‘थुडारम’ और ‘एल2 एम्पुरान’ रिलीज हुई हैं। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की और सुपरहिट रहीं। मोहनलाल ने अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत फिल्म 'थिरनोत्तम' से की थी लेकिन ये रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद उन्हें ‘मंजिल वरिंन्या पूक्कल’ में काम करने का मौका मिला और वे लोगों के दिलों पर छा गए।

mohanlal,south indian actor mohanlal,malyalam actor mohanlal,dadasaheb phalke award 2023,tripti dimri,actress tripti dimri,animal movie

‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी ने निभाया था रणबीर कूपर की गर्लफ्रेंड का रोल

दिसंबर 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। इसमें काम करने वाला हर कलाकार हाईलाइट हो गया था। इन्हीं में से एक तृप्ति डिमरी को तो नेशनल क्रश का टैग मिल गया। तृप्ति ने फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बेहद बोल्ड और इंटीमेट सीन किए, जिसके चलते वो खूब सुर्खियों में रहीं। तृप्ति ने रणबीर की गर्लफ्रेंड जोया रियाज का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों के बीच कुछ बेहद इंटीमेट सीन थे। इन सीन को लेकर तृप्ति को कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल किया गया और कई भद्दे कमेंट्स भी मिले। तृप्ति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इन कमेंट्स ने उन्हें दुख पहुंचाया। तृप्ति ने कहा कि मैं खुद को कमरे में बंद करके खूब रोती थी। लोगों की बातें पढ़कर मेरा दिमाग खराब हो गया था। कुछ कमेंट्स इतने गंदे थे कि मैं उन्हें पढ़ भी नहीं पा रही थी। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के बाद तृप्ति के पास निर्माता-निर्देशकों की कतार लग गई है। उसके बाद वह विक्की कौशल के साथ ‘बैड न्यूज’, राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ और पिछले दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘धड़क 2’ मूवी में नजर आई थीं।

तृप्ति ने बॉलीवुड में अपने करिअर की शुरुआत साल 2017 में फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ से की थी। हालांकि फिल्म खास नहीं चली, लेकिन तृप्ति ने हार नहीं मानी। बाद में वो ‘लैला मजनू’ और ‘बुलबुल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं, पर असली ब्रेक उन्हें ‘एनिमल’ से मिला। इस फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह