न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माहिरा को लेकर सिराज ने आखिरकार यूं तोड़ी चुप्पी, श्रद्धा-राहुल के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां, वायरल हो रहा वीडियो

पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की डेटिंग को लेकर खबरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 8:53:12

2 News : माहिरा को लेकर सिराज ने आखिरकार यूं तोड़ी चुप्पी, श्रद्धा-राहुल के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां, वायरल हो रहा वीडियो

पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की डेटिंग को लेकर खबरें चल रही हैं। अब सिराज ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दी है। सिराज ने इस अफवाह को पूरी तरह से खारिज कर दिया और मीडिया से अनुरोध किया कि वे उनसे उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल ना करें क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है। सिराज ने आज शुक्रवार (21 मार्च) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीडिया से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि वो इस तरह के सवाल ना पूछें और सारी बातें निराधार हैं।

उन्होंने लिखा कि मैं पैपराजी से अनुरोध करता हूं कि वो मेरे आस-पास सवाल ना पूछें। यह पूरी तरह से झूठ और निराधार है। मुझे उम्मीद है कि यह खत्म हो जाएगा। हालांकि सिराज ने इंस्टा स्टोरी पोस्ट करने के कुछ देर बाद डिलीट कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोशल मीडिया में लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिराज और माहिरा के बीच कुछ न कुछ है। हालांकि दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया, लेकिन उनकी पोस्ट के आधार पर दोनों का नाम जोड़ा जाने लगा। मीडिया दोनों से इस पर सवाल पूछ रहा है, लेकिन उन्होंने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है।

माहिरा ने हाल ही में कहा था कि किसी का कुछ नहीं है और मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं। मीडिया ने माहिरा से यह भी पूछा कि उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम कौनसी है और वो किसको सपोर्ट कर रही हैं तो उन्होंने गुजरात टाइटंस का नाम लिया। गौरतलब है कि सिराज इस बार गुजरात के लिए खेलेंगे। उन्हें गुजरात ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले कुछ सीजन से सिराज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) का हिस्सा थे।

mohammed siraj,cricketer mohammed siraj,mahira sharma,actress mahira sharma,siraj mahira,shraddha kapoor,rahul mody,shraddha rahul

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को लेकर काफी समय से लग रही हैं अटकलें

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। उनकी फिल्में फैंस को खूब पसंद आती है। इसके अलावा श्रद्धा की पर्सनल लाइफ पर भी लगातार नजरें बनी रहती हैं। श्रद्धा अभी तक अनमैरिड हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके अफेयर को लेकर यूजर्स अटकलें लगाते रहते हैं। श्रद्धा इन दिनों बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ के कारण लाइमलाइट में बनी हुई है। कुछ दिन पहले श्रद्धा को राहुल के साथ देखा गया था।

अब एक बार फिर से श्रद्धा और राहुल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें श्रद्धा, राहुल को गले लगाती दिख रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर श्रद्धा को चाहने वाले एक फैन ने वीडियो शेयर किया है। इसमें कपल गाड़ी के पास खड़ा है और दोनों अपने-अपने रास्ते जाने की तैयारी कर रहे हैं। श्रद्धा ने रेड और व्हाइट स्ट्रिपस की टी-शर्ट पहनी है और राहुल ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। श्रद्धा बाय बोलने के बाद राहुल को गले लगाती हैं और आगे बढ़ जाती हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस प्यारी जोड़ी पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि वे अपने रिश्ते को और मजबूती देते हुए इसे विवाह बंधन में बदल दें। बता दें कि राहुल फिल्म राइटर हैं। उन्होंने श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में काम किया है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं बोला है। श्रद्धा की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘स्त्री 2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी