न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे निमाशी की डेब्यू फिल्म ‘बैड बॉय’ में होगा मिथुन चक्रवर्ती का कैमियो, सामने आईं Photos

80-90 के दशक में अपनी डांसिंग स्किल और एक्टिंग का जादू चलाने वाले मिथुन चक्रवर्ती को उनके फैंस आज भी उतना ही प्यार करते हैं। ऐसे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 7:15:57

बेटे निमाशी की डेब्यू फिल्म ‘बैड बॉय’ में होगा मिथुन चक्रवर्ती का कैमियो, सामने आईं Photos

80-90 के दशक में अपनी डांसिंग स्किल और एक्टिंग का जादू चलाने वाले मिथुन चक्रवर्ती को उनके फैंस आज भी उतना ही प्यार करते हैं। ऐसे में फिल्ममेकर उनकी लोकप्रियता भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अब वे अपने छोटे बेटे निमाशी की डेब्यू फिल्म बैड बॉय में कैमियो करते नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में अमरीन कुरैशी लीड एक्ट्रेस हैं। शूटिंग शुरू हो चुकी है।

सेट से जुड़ी कुछ फोटो सामने आई हैं। इनमें 71 साल के मिथुन सफेद दाढ़ी, लंबे बाल, सिर पर टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। निमाशी पिता के साथ काम को लेकर उत्साहित हैं। निमाशी ने कहा कि आज मैं अपने आइडल के साथ काम कर रहा हूं, ऑनस्क्रीन भी और ऑफ स्क्रीन भी। वे एक महान एक्टर हैं, जिनके पास 360 फिल्मों में काम करने का अनुभव है और उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

mithun chakraborty,actor mithun,nimashi,amreen,bad boy movie,mithun nimashi,rajkumar santoshi,bollywood news in hindi

निमाशी ने ऐसे जाहिर की अपनी भावनाएं

निमाशी ने कहा कि वे मेरी डेब्यू फिल्म में काम कर रहे हैं, यह बात किसी भी न्यू कमर के लिए उपहार से कम नहीं है। बतौर न्यू कमर उनके साथ काम करने का मेरा सपना पूरा होने जा रहा है। उनके साथ एक फ्रेम में दिखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्हें ढेर सारा प्यार। राजकुमार संतोषी 6 साल बाद किसी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। संतोषी ने कहा कि कोविड के कारण शूटिंग का शेड्यूल गड़बड़ा गया। हम फिल्म को जल्दी से जल्दी रिलीज करेंगे। मिथुन को एक गाने में शामिल किया गया है, जिससे थोड़ा तड़का लगे। वे इस फिल्म के गाने ‘जनाब ए आली’ में थिरकेंगे। यह गाना रामोजी फिल्मसिटी में शूट किया जा रहा है।

mithun chakraborty,actor mithun,nimashi,amreen,bad boy movie,mithun nimashi,rajkumar santoshi,bollywood news in hindi

पोस्टर रिलीज होने पर अमिताभ-सलमान ने किया था विश

मिथुन बेटे निमाशी और अमरीन के साथ ताल से ताल मिलाएंगे। सामने आईं पिक्चर्स में निमाशी, मिथुन के गले लगते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी रोमांचित करने वाली दिख रही है। जहां मिथुन के बड़े बेटे मिमोह का करियर कोई कमाल नहीं दिखा पाया वहीं उन्हें अब निमाशी से काफी उम्मीदें होंगी। जब ‘बैड बॉय’ का पोस्टर रिलीज हुआ था तो अमिताभ बच्चन और सलमान खान ने निमाशी को शुभकामनाएं दी थीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निमाशी की उनके पिता के साथ तुलना शुरू कर दी। किसी ने कहा कि क्या वो अपने पिता की तरह जगह बन पाएंगे? क्या पिता की तरह ‘डिस्को किंग’ जैसा कोई खिताब मिलेगा?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर