Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, अभिषेक का ऐश्वर्या-आराध्या के साथ वीडियो वायरल

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (74) को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 12:03:47

2 News : मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, अभिषेक का ऐश्वर्या-आराध्या के साथ वीडियो वायरल

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (74) को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है। 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान मिथुन को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, “मिथुन दा का उल्लेखनीय सिनेमाई सफर पीढ़ियों को प्रेरित करता है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।”

हाल ही में मिथुन को प्रतिष्ठित पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया, जिससे भारतीय सिनेमा में सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हुई। मिथुन साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उससे पहले वे तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे। मिथुन ने साल 1976 में 'मृगया' फिल्म से करिअर की शुरुआत की थी। संथाल विद्रोही की भूमिका निभाने वाले मिथुन को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
बाद में उन्हें 'ताहादेर कथा' (1992) और 'स्वामी विवेकानंद' (1998) में अभिनय के लिए 2 बार और राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। मिथुन की एक्टिंग तो शानदार है ही, साथ ही उनका डांसिंग स्टाइल ऐसा है कि लोग आज भी उनके दीवाने हैं। उनके खाते में अनगिनत सुपरहिट गाने हैं, जिनमें उनकी खास नृत्य शैली नजर आई। मिथुन की पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' थी, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने बनाया था।

IIFA Awards 2022 में जबरदस्त तरीके से झूमते दिखे थे अभिषेक बच्चन

अबू धाबी में तीन दिन चले IIFA Awards 2024 का रविवार (29 सितंबर) को समापन हो गया। इस दौरान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। उनके साथ बेटी आराध्या भी मौजूद थीं। हालांकि लोगों को एक बार फिर से ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन की कमी खली। दोनों लंबे समय से साथ नजर नहीं आ रहे हैं। उनके बीच लगातार अनबन और तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।

इस बीच अभिषेक का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ऐश्वर्या और आराध्या के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो IIFA Awards 2022 का यानी 2 साल पुराना है। यह शो भी इस बार की जैसे अबू धाबी के यास आइलैंड में ही हुआ था। वीडियो में अभिषेक पत्नी और बेटी के साथ डांस करते दिखे। वहां मौजूद ऑडियंस ने अभिषेक को जमकर चीयर किया। वे तूफानी अंदाज में ‘ततड़ ततड़’ गाने पर नाच रहे थे।

ऐश्वर्या ने भी उनके साथ बैठे-बैठे ही ताल से ताल मिलाई। अभिषेक डांस करते-करते ऐश्वर्या के बगल में बैठी आराध्या को फ्लाइंग किस भी दे रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि बच्चन परिवार का विवाद खत्म हो जाए और उनके जीवन ने में एक बार फिर से खुशहाली आ जाए। वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उन्हें अभिषेक, ऐश्वर्या व आराध्या एकसाथ एंजॉय करते दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका