न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर भावुक हुए मिथुन बोले, ‘गुलमोहर’ के लिए अवार्ड लेकर मनोज ने कहा...

डांसिंग सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 8:34:54

2 News : दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर भावुक हुए मिथुन बोले, ‘गुलमोहर’ के लिए अवार्ड लेकर मनोज ने कहा...

डांसिंग सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (74) को सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आज मंगलवार (8 अक्टूबर) को 70वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिथुन को अवार्ड से नवाजा। सम्मानित होने के बाद मिथुन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पहले भी 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुका हूं।

पहली बार जब मुझे पुरस्कार मिला, तो सफलता मेरे सिर पर चढ़ गई। काले रंग पर बहुत अपमान झेला है। मैं भगवान के सामने रोता था। फिर मैंने डांस करने के बारे में सोचा, ताकि लोग मेरे रंग को न देख पाए बल्कि मेरे थिरकते हुए पैरों को देखें…और ऐसे मैं बन गया सेक्सी बंगाली बाबू। आज यह पुरस्कार पाने के बाद मैंने शिकायत करना बंद कर दिया। हमारे देश में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, लेकिन उनके पास पैसा नहीं है।

मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आपके पास पैसा नहीं हो, लेकिन उम्मीद मत खोइए। सपने देखते रहिए। सोइए लेकिन अपने सपनों को सोने मत दीजिए। उल्लेखनीय है कि मिथुन का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने एफटीआईआई पुणे से ग्रेजुएशन किया। मिथुन ने करिअर की शुरुआत मृणाल सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मृगया’ से की थी।

फिल्म ‘डिस्को डांसर’ में मिथुन की एक्टिंग और डांस जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। तब मिथुन ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर हो गए। मिथुन इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। मिथुन राजनीति में एक्टिव हैं। वे फिलहाल भाजपा के सदस्य हैं। मिथुन ने 2009 से 2018 तक टीवी पर लोकप्रिय डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ में मुख्य जज या ‘ग्रैंडमास्टर’ के रूप में नजर आए।

mithun chakraborty,actor mithun chakraborty,dada saheb phalke award,mithun award,disco dancer mithun,manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,gulmohar movie,manoj national award

मनोज बाजपेयी ने कहा, मैं सारा श्रेय खुद नहीं ले सकता...

बता दें कि 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार का ऐलान पहले ही हो चुका था। अभिनेता मनोज बाजपेयी (55) को चौथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्हें इस बार यह सम्मान ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'गुलमोहर' में उनके अभिनय के लिए मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनोज को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार जीतने पर मनोज ने आभार व्यक्त किया और फिल्म के निर्देशक और अन्य सह-कलाकारों को धन्यवाद दिया।

मनोज ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है जब इतनी छोटी फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सारा श्रेय खुद नहीं ले सकता। मैं अपने निर्देशक का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे यह फिल्म ऑफर की और मेरे साथ काम करने वाले सभी लोगों, सभी सह-कलाकारों का जिन्होंने मेरे काम का समर्थन किया। मैं सैभाग्याशाली हूं। मैं अपने दर्शकों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया।

उल्लेखनीय है कि राहुल वी चित्तेला द्वारा निर्देशित, 'गुलमोहर' कई पीढ़ियों के बत्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने 34 साल पुराने पारिवारिक घर ‘गुलमोहर’ से बाहर निकलने के लिए तैयार हैं और कैसे उनके जीवन में यह बदलाव उन बंधनों की फिर से खोज है, जिन्होंने रहस्यों और असुरक्षाओं के साथ उन्हें एक परिवार के रूप में एक साथ रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री