न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिथुन की पहली पत्नी एक्ट्रेस हेलेना का निधन, काम के लिए खुद को नहीं बेच सकती यह मशहूर एक्ट्रेस

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म स्टार व राजनेता मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 2:22:12

2 News : मिथुन की पहली पत्नी एक्ट्रेस हेलेना का निधन, काम के लिए खुद को नहीं बेच सकती यह मशहूर एक्ट्रेस

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म स्टार व राजनेता मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि हेलेना ने रविवार (3 नवंबर) को अमेरिका में अंतिम सांस ली। हेलेना के निधन की खबर मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने दी है। कल्पना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। कहा जा रहा है कि हेलेना की तबीयत बीते कुछ दिनों से सही नहीं थी और उन्होंने डॉक्टर तक को इलाज के लिए नहीं दिखाया था। हेलेना 70 के दशक में फैशन वर्ल्ड का जान-माना नाम थीं।

साल 1979 में उनकी मुलाकात मिथुन से हुई और दोनों ने कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली। हेलेना से शादी करने से कुछ महीनों पहले तक मिथुन दा सारिका के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि शादी मात्र 4 महीने ही चली। स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था कि मिथुन सुबह 6 बजे से रात को सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। फिर दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह ये थी कि मिथुन की नजदीकियां एक्ट्रेस योगिता बाली से बढ़ने लगी थीं, जिनसे एक्टर ने बाद में शादी कर ली। दूसरी ओर मिथुन, हेलेना को उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जावेद खान को लेकर भी ताने मारते थे।

बता दें हेलेना ने तलाक के बाद साल 1980 की फिल्म ‘जुदाई’ से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। फिर वो अमिताभ बच्चन के साथ सुपरहिट फिल्म ‘मर्द’ में नजर आई थीं। इसमें ब्रिटिश रानी का किरदार निभाने पर उन्हें काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा हेलेना ‘दो गुलाब’, ‘एक नया रिश्ता’, ‘साथ-साथ’ और ‘आओ प्यार करें’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही थीं। बाद में हेलेना ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर फ्लाइट अटेंडेंट का काम शुरू किया था।

mithun chakraborty,actor mithu chakraborty,helena luke,mithun helena,yogita bali,helena luke death,regina cassandra,actress regina casssandra,jatt movie

सनी देओल के साथ ‘जट’ मूवी में काम कर रहीं रेजिना कैसेंड्रा ने दिया यह बयान

रेजिना कैसेंड्रा एक मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। वह इस समय अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। रेजिना की अगली फिल्म सन्नी देओल के साथ ‘जट’ है। इसका डायरेक्शन साउथ फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इसके अलावा रेजिना साउथ इंडियन एक्टर अजीत कुमार के साथ फिल्म ‘विदामुयार्ची’ में अहम भूमिका निभाती दिखेंगी।

रेजिना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साउथ और बॉलीवुड के बीच अंतर को बताते हुए बड़ी बात बोल दी।रेजिना ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों में काफी अंतर है। साउथ में भाषा को बाधा नहीं माना जाता है, क्योंकि डबिंग की प्रक्रिया ध्यान में रखी जाती है। नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता।

हिंदी फिल्मों में शहरी लोगों को टारगेट करने के लिए प्रमोशनल और नेटवर्किंग इवेंट अटेंड करने की सलाह मिलती है, जबकि साउथ इसके विपरीत है। हिंदी इंडस्ट्री में कॉम्पीटिशन के आधार पर सेल्फ प्रमोशन को ज्यादा महत्व दिया जाता है और मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं जो अपने काम के लिए खुद को बेच सकूं। मैं बेफिजूल जबरन नेटवर्किंग प्रक्रिया से असहज हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री