छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले शोज में से एक 'अनुपमा' (Anupamaa) घर-घर में अपने पहचान हासिल कर चुका है। शो में काव्या का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। उन्होंने अपने निगेटिव किरदार से भी दर्शकों का दिल जीता है। मदालसा शर्मा एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं।














