न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर ने ‘चंद्रयान 3’ मूवी के लिए कसी कमर, अमिताभ ने कविता सुना की ISRO की सराहना, आप भी सुनें

पूरा देश इस समय ‘चंद्रयान 3’ की सफलता के खुमार में डुबा हुआ है। ‘चंद्रयान 3’ के लैंडर ने बुधवार (23 अगस्त) शाम करीब 6 बजकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 12:40:32

‘मिशन मंगल’ के डायरेक्टर ने ‘चंद्रयान 3’ मूवी के लिए कसी कमर, अमिताभ ने कविता सुना की ISRO की सराहना, आप भी सुनें

पूरा देश इस समय ‘चंद्रयान 3’ की सफलता के खुमार में डुबा हुआ है। ‘चंद्रयान 3’ के लैंडर ने बुधवार (23 अगस्त) शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की जमीन पर कदम रखा और इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। हर कोई ISRO की इस कामयाबी का जश्न मना रहा है। अब ‘मिशन मंगल’ फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर जगन शक्ति भी ‘चंद्रयान 3’ की सफलता को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए बेकरार हैं।

जगन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि मैं इस मौके को हाथ से जाने नहीं दूंगा। मैं ‘मिशन मंगल’ की टीम के साथ ही ‘चंद्रयान 3’ पर फिल्म बनाऊंगा। मेरी बड़ी बहन ISRO में सीनियर साइंटिस्ट हैं। ‘चंद्रयान 3’ के बारे में मैं उससे जानकारी ले रहा हूं। हालांकि जगन ने फिल्म में अक्षय कुमार के काम करने को लेकर कुछ साफ नहीं किया। आपको बता दें कि देश के मंगल मिशन पर जगन ने साल 2019 में ‘मिशन मंगल’ मूवी बनाई थी।

इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी, नीति मेनन और शरमन जोशी जैसे कलाकार थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसने वर्ल्डवाइड करीब 290 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। गौरतलब है कि जब ‘मिशन मंगल’ बनाई गई तब भी जगन ने ISRO के वैज्ञानिकों से मदद ली थी।

अमिताभ बच्चन ने KBC की शूटिंग के दौरान सेट पर सुनाई कविता

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘चंद्रयान 3’ की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने इस ऐतिहासिक मिशन के लिए ISRO और उसकी टीम की सराहना की। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (KBC) के सेट पर एक कविता पढ़ अपनी भावनाएं जाहिर कीं। KBC के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो डाला गया, जहां बिग बी ISRO को सलाम कर रहे हैं।

अमिताभ कहते हैं, “ ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीं, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही, जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सबका गुरु, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तां, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान. जय हिंद।” अमिताभ ने इससे एक दिन पहले भी कुछ इसी अंदाज में भारत के गौरवपूर्ण क्षण पर अपना उत्साह व्यक्त किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार