न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' का धमाका, 2 दिन 30 करोड़, इन हिन्दी फिल्मों को छोड़ा पीछे

इस सीरीज की आखिरी किश्त मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग के नाम से शनिवार को भारत में प्रदर्शित हुई है। अमेरिका में यह फिल्म 23 मई को प्रदर्शित होगी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी उम्मीदों से ज्यादा का कारोबार करते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि वह 100 करोड़ी क्लब में शामिल होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 18 May 2025 10:44:13

बॉक्स ऑफिस पर 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' का धमाका, 2 दिन 30 करोड़, इन हिन्दी फिल्मों को छोड़ा पीछे

हॉलीवुड फिल्मों की सबसे ज्यादा सफल फ्रेंचाइजी में शामिल मिशन इंपॉसिबल के चाहने वाले भारत में कई हैं। वे वो हार्ड कोर प्रशंसक हैं जो टॉम क्रूज की इस सीरीज की हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस सीरीज की आखिरी किश्त 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' के नाम से शनिवार को भारत में प्रदर्शित हुई है। अमेरिका में यह फिल्म 23 मई को प्रदर्शित होगी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी उम्मीदों से ज्यादा का कारोबार करते हुए स्पष्ट संकेत दिया है कि वह 100 करोड़ी क्लब में शामिल होगी।

1996 में सीरीज की पहली फिल्म आई थी और इसका पिछला पार्ट 2023 में आया था। 29 सालों से चल रहा ये सफर अब अंत की ओर बढ़ चुका है, लेकिन टॉम क्रूज की फिल्म की ये विदाई बेहद सम्मानजनक होने वाली है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो यही कह रहा है। यहां जानते हैं मिशन इंपॉसिबल की इंडिया में कमाई।

'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्मों की कमाई से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, टॉम क्रूज की फिल्म ने पहले दिन 17 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई कर जाट, केसरी 2 और स्काई फोर्स जैसी तमाम बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर दिया।

वहीं आज 5:35 बजे तक फिल्म ने 9.72 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 26.72 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस आंकड़े को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है आज रात के शो के दौरान यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।

इन बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

मिशन इंपॉसिबल ने इमरजेंसी, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, आजाद, लवयापा, द डिप्लोमैट, देवा, फतेह और मेरे हस्बैंड की बीवी, और जाट जैसी फिल्मों के पहले वीकेंड के कलेक्शन को पीछे करते हुए फिल्म ने इनमें से ज्यादातर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है।

इस समय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड 2 और हॉलीवुड की फाइनल डेस्टिनेशन दोनों कमाल कर रही हैं। इसके बावजूद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। उल्टा इस फिल्म के सामने वो दोनों फिल्में छोटी नजर आ रही हैं।

'मिशन इंपॉसिबल' का बजट और स्टार कास्ट

फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग को 400 मिलियन डॉलर बजट में बनाया गया है। फिल्म में ईथन हंट बने टॉम क्रूज के साथ साइमन पेग भी पिछली फिल्मों की तरह दिखे हैं। फिल्म में अपनी हर पुरानी फिल्म की तरह टॉम क्रूज ने कमाल के स्टंट खुद दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी