न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में 3.37 करोड़ रुपये का प्री-सेल कलेक्शन हुआ। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी और टिकट 1800 रुपये तक पहुंचे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 02 Sep 2026 12:20:48

रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़े पर्दे पर कहानी देखने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लोकप्रिय सीरीज पर आधारित ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अपनी मजबूत पकड़ दिखा दी है। सोमवार से शुरू हुई प्री-सेल में फिल्म को शुरुआती तौर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर इसका कलेक्शन 3 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में हिंदी और तेलुगु भाषा के 2डी शो के लिए पहले दिन की एडवांस बुकिंग में अब तक 69 हजार 156 टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों को अलग रखने पर फिल्म की प्री-सेल कमाई 2.01 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा 3.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रिलीज से पहले दो दिन और बाकी

‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज 4 सितंबर को होनी है। ऐसे में फिल्म के पास एडवांस बुकिंग के लिए अभी दो दिन का समय बाकी है। शुरुआती बिक्री को देखते हुए इन दो दिनों में टिकटों की बिक्री और प्री-रिलीज कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अलग-अलग शहरों में टिकटों की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। नियमित शो से लेकर प्रीमियम स्क्रीनिंग तक के टिकट अलग-अलग दामों पर उपलब्ध हैं।

149 रुपये से 1800 रुपये से ज्यादा तक टिकट

ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के टिकट की कीमतें बड़े शहरों में लगभग 149 रुपये से शुरू होकर 1800 रुपये से अधिक तक पहुंच रही हैं। मुंबई और कुछ अन्य शहरों में सामान्य शो के टिकट करीब 149 से 500 रुपये के बीच बताए गए हैं। वहीं प्रीमियम शो के लिए दर्शकों को काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

बुक माय शो की जानकारी के मुताबिक, नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में नाइट शो के टिकट की कीमत 1800 रुपये रखी गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के कुछ स्थानों पर प्रीमियम टिकटों की कीमत 1600 रुपये से अधिक बताई गई है।

बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘मिर्जापुर’ की पुरानी टीम

‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में सीरीज से जुड़े कई लोकप्रिय कलाकार अपने पुराने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, श्रिया पिलगांवकर, अभिषेक बनर्जी और हर्षिता गौर फिल्म का हिस्सा हैं। अली फज़ल एक बार फिर गुड्डु भैया के किरदार में नजर आएंगे, वहीं पंकज त्रिपाठी कालीन भैया की भूमिका दोहराएंगे।

फिल्म में रवि किशन और जितेंद्र कुमार की नई एंट्री भी हुई है। ऐसे में ‘मिर्जापुर’ के पुराने किरदारों की वापसी और नए चेहरों की मौजूदगी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है।

तीन घंटे से ज्यादा लंबी है फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ को सेंसर बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को सर्टिफिकेशन के दौरान कुछ बदलावों से गुजरना पड़ा। इनमें 35 सेकंड के इंटीमेट सीन में बदलाव, अपशब्दों और कुछ डायलॉग्स में संशोधन शामिल हैं।

फिल्म का सर्टिफाइड रनटाइम करीब 197 मिनट और 19 सेकंड है। यानी दर्शकों को बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की यह कहानी तीन घंटे से ज्यादा समय तक देखने को मिलेगी।

अब सबकी नजर 4 सितंबर की रिलीज पर है, लेकिन एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों ने फिल्म के सिनेमाघरों में उतरने से पहले ही इसकी चर्चा को तेज कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट