न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब बड़े पर्दे पर भी चलेगा ‘मिर्जापुर’ का जादू, टीजर रिलीज, जान्हवी-सिद्धार्थ की मूवी पर आई यह अपडेट

ओटीटी पर लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा पार्ट इसी साल रिलीज हुआ था। पहले दोनों पार्ट की जैसे इस बार भी दर्शकों ने भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 12:55:16

2 News : अब बड़े पर्दे पर भी चलेगा ‘मिर्जापुर’ का जादू, टीजर रिलीज, जान्हवी-सिद्धार्थ की मूवी पर आई यह अपडेट

ओटीटी पर लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा पार्ट इसी साल रिलीज हुआ था। पहले दोनों पार्ट की जैसे इस बार भी दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया। अब वे इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। अब ‘मिर्जापुर’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए ‘मिर्जापुर द फिल्म’ अनाउंस कर दी है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म साल 2026 में थिएटर्स में दस्तक देगी। मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने इस क्राइम थ्रिलर का एक टीजर जारी किया है जिसे देखने के बाद लोगों की बेकरारी बढ़ गई है।

इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन मे लिखा गया है, “भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी बड़ा, मिर्जापुर द फिल्म जल्द आ रही है।” टीजर की शुरुआत पंकज से होती है जो बोलते हैं, “गद्दी का महत्व तो आप जानते ही हैं। आपने भी मिर्जापुर अपनी-अपनी गद्दी पर बैठकर देखा ही होगा, पर इस बार गद्दी से नहीं उठे तो रिस्क है।” इसके बाद टीजर में ‘गुड्डू पंडित’ यानी अली फजल दिखाई देते हैं जो कहते हैं, “सही बोले कालीन भैय्या, रिस्क लेना हमारी यूएसपी है। अब जो है ना सारा खेल बदल दिए हैं। अब क्या है कि मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा।

आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा।” इसके बाद ‘मुन्ना भैय्या’ की एंट्री होती है जो कहते हैं, “हिंदी फिल्म के हीरो हैं बे हम और हिंदी फिल्म तो थिएटर में ही देखी जाती है ना, बोले थे ना हम अमर और मिर्जापुर की गद्दी पर अब यहीं से बैठकर राज होगा।” इसके बाद पंकज कहते हैं, “अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी।” फिर एक फ्रेम में पंकज, अली और दिव्येंदु नजर आते हैं और स्क्रीन पर लिखा आता है ‘मिर्जापुर द फिल्म।’

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म का टाइटल होगा ‘परम सुंदरी’

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टाइटल से जुड़ी एक खबर सामने आई है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का टाइटल होगा ‘परम सुंदरी।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जान्हवी-सिद्धार्थ ने पहले एक थ्रिलर में काम करने की सोची थी, लेकिन बाद में इस रोम-कॉम पर सहमति बनी। फिल्म के डायरेक्टर तुषार जलोटा हैं, जो इससे पहले ‘दसवीं’ जैसी फिल्म बना चुके हैं।

‘परम सुंदरी’ में दो अपोजिट कल्चर के किरदार एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे। सिद्धार्थ दिल्ली के एक अमीर बिजनेस टायकून, जबकि जान्हवी केरल की स्ट्रॉन्ग और मॉडर्न लड़की के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और दिसंबर में शूटिंग शुरू की जा सकती है। पहला शेड्यूल दिल्ली में सिद्धार्थ के साथ शुरू होगा, जिसके बाद टीम केरल जाएगी और फिर मुंबई के स्टूडियो में बने सेट्स पर बाकी फिल्म की शूटिंग होगी।

मुंबई में दो खास सेट बनाए जाएंगे। कॉस्ट्यूम डिजाइनर शीतल शर्मा को साइन किया गया है, जिन्होंने दो सुपरहिट मूवी ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ पर काम किया था। कहा जा रहा है कि फिल्म के नाम का आइडिया कृति सेनन के ‘मिमी’ के फेमस डांस नंबर से लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री