सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) ने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया। शो में उन्हें काफी दबंग अंदाज में देखा गया है। खासतौर पर दूसरे भाग में उनका अभिनय काबिल-ऐ-तारीफ रहा। गोलू गुप्ता असल जिंदगी में भी वह बहुत बेबाक और बिंदास हैं। श्वेता अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी जुड़ी रहती हैं। अब उन्होंने फिर से अपना नया फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है। इस दौरान वह ब्रालेट फ्लॉन्ट करती हुई अपना बोल्ड अवतार दिखा रही हैं।














