न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मिर्जापुर’ फिल्म व ऋतिक के रोल पर इन्होंने दिया जवाब, राजकुमार और तृप्ति की फिल्म का टीजर रिलीज

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसे सितारों वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के अब तक 3...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 8:39:49

2 News : ‘मिर्जापुर’ फिल्म व ऋतिक के रोल पर इन्होंने दिया जवाब, राजकुमार और तृप्ति की फिल्म का टीजर रिलीज

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसे सितारों वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि ‘मिर्जापुर’ की दमदार कहानी पर अब मेकर्स एक फिल्म बनाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन इसमें ‘कालीन भैया’ यानी पंकज त्रिपाठी वाला रोल निभाएंगे। अब डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने स्थिति साफ कर दी है। गुरमीत ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में कहा कि इस बारे में अभी किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

प्रोड्यूसर्स और स्टूडियो इस फैसले में शामिल होंगे और वो ही इस मामले में आधिकारिक बयान देंगे तभी सारी बातें साफ हो पाएंगी। तो इस वक्त मैं आपको हां या ना में जवाब नहीं दे सकता हूं। ऋतिक को लेकर भी यही रिस्पॉन्स होगा। जब तक ऊपरी लोग इस पर कुछ कह नहीं देते हैं, मैं कोई खुलासा नहीं कर सकता हूं। यह बयान सामने आने के बाद फैंस को फिल्म को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि ‘मिर्जापुर’ को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है और इसे एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।

गुरमीत ने ‘मिर्जापुर 3’ को आनंद ऐयर के साथ मिलकर को-डायरेक्ट किया है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक की पिछली फिल्म ‘फाइटर’ थी, जो इस साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई थी। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया। अब ऋतिक अगली फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। वाईआरएफ यूनिवर्स की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी है। यह अगले साल रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं।

इस दिन रिलीज होगी राजकुमार-तृप्ति की मूवी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं। अब आज बुधवार (11 सितंबर) को इसका पहला टीजर सामने आ गया। टीजर में राजकुमार और तृप्ति न्यूज रीडर बनकर फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते दिखाई दिए। इसमें एक पुराना टेलीविजन सेट नजर आ रहा है जिसमें राजकुमार और तृप्ति 90 के दशक के न्यूज रीडर वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

तृप्ति हरे रंग की साड़ी, कानों में झुमके और आंखों में चश्मा लगाए दिख रही हैं, जबकि राजकुमार काली शर्ट, लाल टाई, चश्मा और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ सबका ध्यान खींच रहे हैं। दोनों अपनी फिल्म के कलाकारों और क्रू को पेश करने के लिए एक शो होस्ट कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है।

ट्रेलर 12 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म टी-सीरीज, बालाजी टेलीफिल्म्स, वाकाओ फिल्म्स और थिंकिंग पिक्चर्स का ज्वाइंट वेंचर है। यह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी टक्कर आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर ‘जिगरा’ से होगी। राजकुमार की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ तथा तृप्ति की ‘बैड न्यूज’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री