न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस के सामने कास्टिंग डायरेक्टर ने रखी थी अजीब डिमांड, 8वीं में फेल होने पर सुनीता की मां ने…

एक्ट्रेस ईशा तलवार ने मिर्जापुर और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया है। फैंस के दिलों में ईशा के लिए खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 12:51:24

2 News : इस एक्ट्रेस के सामने कास्टिंग डायरेक्टर ने रखी थी अजीब डिमांड, 8वीं में फेल होने पर सुनीता की मां ने…

एक्ट्रेस ईशा तलवार ने 'मिर्जापुर' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया है। फैंस के दिलों में ईशा के लिए खास जगह है। ईशा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ एक ऑडिशन के अनुभव को शेयर किया, जिसने उनकी हिम्मत को तोड़ दिया था। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि एक बार उन्हें मुंबई के वर्सोवा स्थित एक भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट 'मिया कुचिना' में ऑडिशन देने के लिए बुलाया गया था। उस समय वहां रियर कस्टमर्स और वेटर्स मौजूद थे।

उनसे कहा गया कि उन्हें वहां बैठे-बैठे एक इमोशनल सीन करना है। इस सीन में उन्हें रोना था। ये सब कुछ शानू शर्मा और उनकी टीम की निगरानी में हो रहा था। मुझे कहा गया कि एक एक्टर के तौर पर तुम्हें किसी भी हालात में परफॉर्म करने में हिचक नहीं होनी चाहिए। ईशा ने इसे एक अजीब और कंफ्यूज कर देने वाला एक्सपीरियंस बताया। ईशा ने साफ कहा कि इस तरह के माहौल में एक्टिंग करना न तो प्रोफेशनल तौर पर ठीक है और न ही मेंटली तौर पर। इस एक्सपीरियंस ने उनके कॉन्फिडेंस को झकझोर कर रख दिया।

ईशा ने सवाल उठाया कि अगर कोई कास्टिंग डायरेक्टर ऑडिशन लेना चाहता है, तो उसे इसके लिए एक सही जगह की व्यवस्था करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो सकता, तो कम से कम एक प्राइवेट और कंफर्टेबल माहौल तैयार करना चाहिए ताकि कलाकार बिना अनकंफर्टेबल महसूस किए अपना बेस्ट दे सकें। उन्होंने उस वक्त ऑडिशन देने से मना कर दिया और नतीजतन उन्हें वो रोल नहीं मिला। हालांकि ईशा को उस रोल के न मिलने का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने लिखा, “कम से कम मैंने उस अजीब मांग को पूरा नहीं किया और रेस्टोरेंट में बैठकर एक रोल के लिए नहीं रोई।” उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में #DignityFirstAlways हैशटैग भी लिखा।

isha talwar,actress isha talwar,mirzapur,yrf,isha talwar casting director,yrf,sunita ahuja,govinda,sunita mother,sunita govinda

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की मां थीं बहुत सख्त

दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल उनके तलाक को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं। सुनीता कई बार साफ कर चुकी हैं कि उनके रिश्ते को कोई खतरा नहीं है। हाल ही में सुनीता ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में बचपन, पारिवारिक संघर्ष और निजी जिंदगी के कई अनसुने और भावुक पहलुओं को सबके सामने रखा। सुनीता ने कहा कि मेरा बचपन बहुत सख्त मां की निगरानी में बीता। मैं पढ़ाई में अच्छी नहीं थीं, लेकिन मां की सख्ती के चलते मुझे कई बार कठोर सजा सहनी पड़ी।

जब मैं 8वीं कक्षा में थीं, तो फेल हो गई थी। डर के मारे मैंने मां से झूठ बोल दिया कि मैं पास हो गई हूं। उस समय मैं गोविंदा को डेट कर रही थीं। जब मां को सच पता चला, तो उन्होंने गुस्से में एक तवा गरम किया और मेरे गाल पर दबा दिया। मेरी मां पढ़ाई पर बड़ा जोर देती थी। वो चाहती थी कि मैं पढ़ूं और मैं थी बिल्कुल विपरीत। मेरा पढ़ाई में कतई मन नहीं लगता था या कहें मुझे पढ़ाई से बड़ी नफरत थी।

किताबें खोलते ही मुझे नींद के झोंके आने लगते थे। इसी तरह एक बार मेरी बहन ने जबरदस्ती पढ़ाई कराने की कोशिश की, तो गुस्से में आकर मैंने ब्लेड उठाकर उसकी जांघ पर मार दिया। सुनीता ने कहा कि जब मेरी शादी हुई, तो मैं बहुत छोटी थी सिर्फ 18 साल की और 19 की उम्र में मां बन गई। मैं खुद भी उस समय बच्ची ही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी