Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कालीन भैया ने मिर्जापुर 4 पर दिया हिंट, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं होता

मिर्जापुर सीजन 4 को लेकर कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी का बड़ा अपडेट सामने आया है। उन्होंने बताया कि अगला सीजन कब आएगा, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 3:01:35

कालीन भैया ने मिर्जापुर 4 पर दिया हिंट, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं होता

प्राइम वीडियो की चर्चित और हर दिल अज़ीज़ सीरीज़ मिर्ज़ापुर ने बीते कुछ सालों में क्राइम थ्रिलर की परिभाषा ही बदल दी है। अपनी धांसू कहानी, जानदार एक्टिंग और लार्जर दैन लाइफ एक्शन के साथ इस शो ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब मिर्ज़ापुर की ये ज़बरदस्त दास्तान ओटीटी से एक कदम और आगे बढ़कर सिल्वर स्क्रीन यानी सिनेमाघरों की ओर बढ़ रही है। जी हां, तीन सीज़न की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद मिर्ज़ापुर: द फिल्म बनने जा रही है, और इस पर कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसने फैन्स की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा द्वारा निभाए गए दमदार किरदार—कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना त्रिपाठी—दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं। खास बात ये है कि मिर्ज़ापुर पहला ऐसा देसी वेब शो बनने जा रहा है, जिसे फिल्म के रूप में भी पेश किया जाएगा। शो के फॉलोअर्स अब अपने चहेते किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और जब खुद कालीन भैया हिंट दे दें, तो माहौल तो बनता है।

पंकज त्रिपाठी का इशारा – मिर्ज़ापुर 4 अगले साल!


हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैं अभी लखनऊ में था, पारिवारिक व्यस्तताओं में लगा था। मुझे कुछ ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन सुनने में आया है कि फिल्म की शूटिंग एक महीने में शुरू हो सकती है।" वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगला सीज़न कब आएगा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मिर्जापुर का अगला सीज़न अगले साल रिलीज होगा।"
फिल्म की घोषणा ने मचाया था धमाल

पिछले साल मिर्ज़ापुर द फिल्म की घोषणा को-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने की थी। उन्होंने 28 अक्टूबर 2024 को फिल्म के रिलीज़ ईयर की झलक देते हुए टीज़र शेयर किया था और लिखा था, “अब भौकाल भी बड़ा होगा, और पर्दा भी। मिर्जापुर द फिल्म जल्द ही आ रही है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे आग लग गई थी। हर कोई इस खबर को लेकर सुपर एक्साइटेड था।

बात करें मिर्जापुर सीज़न 3 की, तो इसका धमाकेदार प्रीमियर 5 जुलाई 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ था। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, हर्षिता शेखर गौड़, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से शो को और खास बना दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका