न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मिराई' की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन ₹1.25 करोड़ की कमाई, अब नजरें वीकेंड पर

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ₹1.25 करोड़ नेट की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा तेजा की पिछली फिल्म “हनु मैन” के मुकाबले काफी कम है, लेकिन फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में अच्छी छलांग देखने को मिलेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 4:29:09

'मिराई' की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन ₹1.25 करोड़ की कमाई, अब नजरें वीकेंड पर

तेजा सज्जा और मनोज मंजू अभिनीत बहुप्रतीक्षित फैंटेसी ऐक्शन-एडवेंचर फिल्म “मिराई” ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ₹1.25 करोड़ नेट की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा तेजा की पिछली फिल्म “हनु मैन” के मुकाबले काफी कम है, लेकिन फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में अच्छी छलांग देखने को मिलेगी।

मिराई, जिसे कार्तिक गट्टामनेनी ने निर्देशित किया है, मूल रूप से एक तेलुगू फिल्म है जिसे मल्टी-लैंग्वेज रिलीज़ के तहत हिंदी में भी रिलीज़ किया गया। हिंदी पट्टी में इस फिल्म का वितरण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के जरिए किया जा रहा है। यह तेजा सज्जा की “हनुमान” के बाद दूसरी बड़ी रिलीज़ है, और इससे उत्तर भारतीय मार्केट में भी उनके बढ़ते फैनबेस को भुनाने की कोशिश की गई है।

फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक ओर जहां इसकी विज़ुअल प्रजेंटेशन और म्यूथोलॉजिकल सेटअप को सराहा गया, वहीं फिल्म की लंबाई और कॉमिक एलिमेंट्स को लेकर कुछ आलोचना भी हुई है। बावजूद इसके, ‘मिराई’ के पास इस सप्ताहांत कोई बड़ी हिंदी रिलीज़ नहीं है, जो इसके लिए एक प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।

हालांकि, दूसरे सप्ताह में इसे अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ से कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसे में पहले सप्ताहांत में फिल्म को जितनी अधिक कमाई करनी है, उतना ही इसका भविष्य उज्जवल रहेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर मिराई ने अपने पहले दिन ₹15 करोड़ ग्रॉस की धमाकेदार ओपनिंग दर्ज की है, जिसमें से अकेले तेलुगू मार्केट से ₹13 करोड़ की कमाई हुई। यह फिल्म अब देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है, और टिकट बुकिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तथा थिएटर काउंटरों पर उपलब्ध है।

अब देखना यह होगा कि क्या मिराई तेजा सज्जा की पिछली ब्लॉकबस्टर सफलता की राह पर आगे बढ़ सकेगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज