न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dance Deewane 3 : ओलंपिक पदक विजेता चानू होंगी स्पेशल गेस्ट, एक्ट देख आए आंसू, माधुरी भी हुईं भावुक

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में इस हफ्ते टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 6:24:34

Dance Deewane 3 : ओलंपिक पदक विजेता चानू होंगी स्पेशल गेस्ट, एक्ट देख आए आंसू, माधुरी भी हुईं भावुक

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में इस हफ्ते टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगी। कलर्स टीवी द्वारा जारी एक प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और चानू दोनों काफी भावुक हो गए।

पुलवामा हमले में शहीद हुए एक सैनिक की विधवा पर बेस्ड एक्ट देख उनकी आंखों में आंसू आ गए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आने वाले इस विशेष एपिसोड में भारतीय टीम को 1983 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव, ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज (फेंसर) भवानी देवी और पहलवान प्रिया मलिक भी दिखेंगे।


गुंजन हैं चानू की पसंदीदा कंटेस्टेंट, दिया यह संदेश

शो के दौरान चानू अपने संघर्ष को याद करते हुए रोने लगीं। तब होस्ट भारती सिंह ने उन्हें संभाला। चानू ने कहा कि मैं डांस दीवाने में आमंत्रित होने पर बहुत खुश हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इस शो में आऊंगी और माधुरी से मिलूंगी। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे डांस करना भी पसंद है। डांस दीवाने टीम द्वारा यह एक अच्छा सरप्राइज था। उन्होंने मेरे लिए पिज्जा ऑर्डर किया, जिसे खाकर मुझे बहुत मजा आया।

मेरे पास प्रतियोगियों के लिए एकमात्र संदेश है कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। कड़ी मेहनत रंग लाती है। कड़ी मेहनत करते रहें और भारत को गौरवान्वित करें। चानू ने बताया कि गुंजन उनकी पसंदीदा प्रतियोगी है और वे उसके सभी परफॉर्मेंस देखती हैं।

सचिन तेंदुलकर-सलमान खान से मिलीं चानू

बता दें कि ओलंपिक मेडल जीतकर घर वापस लौटने के बाद चानू कई बड़े सेलेब्स से मुलाकात कर चुकी हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और फिर सलमान खान से मुलाकात की थी। सलमान ने इंस्टाग्राम पर चानू के साथ फोटो शेयर किए थे। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए चानू ने लिखा कि बहुत-बहुत धन्यवाद @BeingSalmanKhan सर। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। एक इंटरव्यू में चानू ने बताया था कि वे सलमान की फैन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका