न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीरा ने शाहिद को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, नानी के जन्मदिन पर ‘हिट 3’ मूवी का टीजर रिलीज

एक्टर शाहिद कपूर आज मंगलवार (25 फरवरी) को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाहिद को फिल्म इंडस्ट्री के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 12:57:52

2 News : मीरा ने शाहिद को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, नानी के जन्मदिन पर ‘हिट 3’ मूवी का टीजर रिलीज

एक्टर शाहिद कपूर आज मंगलवार (25 फरवरी) को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाहिद को फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाहिद को दिलो जान से चाहने वालीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत भला कैसे पीछे रह सकती थीं। मीरा ने एक इमोशनल नोट के साथ अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। मीरा ने शाहिद के साथ एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे जीवन का प्यार, मेरी दुनिया की रोशनी। मेरे फॉरएवर के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं। हर चीज के बीच में और हर चीज के अंत में, आप ही हैं। जादू आप में है।”

उल्लेखनीय है कि शाहिद और मीरा अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने के साथ खिंचाई करने वाली पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनकी शादी 10 साल पहले 7 जुलाई 2015 को हुई थी। कपल दो बच्चों बेटी मीशा और बेटे जैन कपूर के माता-पिता हैं। एक बार करण जौहर से उनके चैट शो में शादी के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा था कि जब हमारी शादी हुई, तब मैं 34 साल का था और वह 20 साल की थी। इसलिए मुझे इसे बहुत अलग तरीके से करना पड़ा। उसे बहुत ही प्यार से रखना था।

वह अपनी जिंदगी में सबकुछ छोड़कर बॉम्बे आ गई थी। मैं अपनी जगह और फिल्मों में बहुत स्थापित था और फिल्मों की यह दुनिया बहुत डराने वाली और न्यायपूर्ण हो सकती है। शाहिद के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार रोशन एंड्रयूज की एक्शन ड्रामा ‘देवा’ में देखा गया था। फिल्म में शाहिद का एक्शन अवतार था। हालांकि इसे खास सफलता नहीं मिली। शाहिद अब विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ में नजर आएंगे।

41 साल के हुए साउथ इंडियन स्टार नानी, ‘हिट 3’ मूवी इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी सोमवार (24 फरवरी) को 41 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनकी मूवी 'हिट 3' का टीजर रिलीज किया गया। इसमें नानी का धांसू अवतार नजर आया। 'हिट 3' फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नानी ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “आज 24 फरवरी को प्यार से मैं आपके सामने हिंसा प्रस्तुत करता हूं। 'हिट द थर्ड केस' का टीजर रिलीज हो गया है।”

गौरतलब है कि यह फिल्म साल 2022 में आई फिल्म 'हिट : द सैकंड केस' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। टीजर में देखा जा सकता है कि कैसे नानी एक मर्डर केस को अपने हाथ में ले लेते हैं और हत्याओं के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए गुंडों की पिटाई करते हैं। तस्वीर में नानी वाइट सूट पहने हाथ में एक तलवार लिए खड़े हैं। नानी के अलावा इस फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी की भी मुख्य भूमिका होगी।

श्रीनिधि ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, “और चलो रोष शुरू करते हैं, हमारे उग्र सरकार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” नानी का जन्म 24 फरवरी 1984 को हैदराबाद में हुआ था। वे मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। उन्हें साउथ का नेचुरल स्टार भी कहा जाता है। हैदराबाद से ही स्कूल और कॉलेज की शिक्षा ली। उनका असली नाम घंटा नवीन बाबू है। नानी ने साल 2012 में अंजना येलेवर्ती के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड