मीरा राजपूत और उनके पति अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते दिखते हैं। इस बीच मीरा ने शनिवार को अपनी सासु नीलिमा अजीम के साथ गेट-टुगेदर की एक खूबसूरत फोटो शेयर की और एक मजेदार कैप्शन लिखा। इसमें मीरा गुलाबी दुपट्टे के साथ सलवार सूट और नीलिमा हरे कुर्ते में दिखीं। मीरा ने कैप्शन में लिखा, "रसोड़े में कौन था? आप शर्त लगा सकते हो तो हम में से कोई नहीं था। चाय और चिक्की ले आओ।" इस कैप्शन के साथ मीरा ने फनी और चाय के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। उल्लेखनीय है कि मीरा, नीलिमा और शाहिद के स्टेप ब्रदर ईशान खट्टर से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
वे कई बार उनके साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ये फोटो मीरा कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर शुरू की गई 'परंपरा सीरीज' का हिस्सा है। मीरा ने इससे पहले शाहिद के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें वे उनके कंधे पर सिर रखते हुए और उनका हाथ पकड़े हुए दिख रही थीं। मीरा ने कैप्शन में लिखा, "क्या हम इसे लिविंग रूम के लिए लाइफ साइज में फ्रेम कर दें, जब तक कि मैं स्टूल पर आपकी टाई को ठीक कर दूं?"
गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही है फेक न्यूज
अभिनेता गोविंदा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन वे रियलिटी शोज में दिखाई देते रहते हैं। गोविंदा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने उन्हें लेकर फैल रही फर्जी न्यूज के बारे में फैंस को चेताया है। गोविंदा ने अपने अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके एक एड के खिलाफ प्रशंसकों को चेतावनी दी है। इस एड में लिखा है कि गोविंदा के प्रशंसक उनसे लखनऊ में मिल सकते हैं। पोस्टर में लिखा है कि गोविंदा से मिलने का सुनहरा अवसर। ये इवेंट 20 दिसंबर को हो रहा है। टिकट बुक करने के लिए फोन करें।
इतना ही नहीं उसमें ये भी लिखा है कि खाना खाइए गोविंदाजी के साथ। गोविंदा ने फैंस को बताया कि ये खबर गलत है। उन्होंने सचेत कर दिया जिससे वे इस प्रकार के स्कैम में ना फंस जाएं। गोविंदा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-गलत खबर। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ऑनलाइन स्टार्स के किसी इवेंट का भाग बनने को लेकर फेक खबरें फैलती रहती हैं। इस बार गोविंदा का सहारा लिया जा रहा है।![]()
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर अपलोड की फोटो
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद हैं। यह तब की फोटो है, जब हाल ही में मुमताज ने शत्रुघ्न से उनके मुंबई स्थित आवास रामायण जाकर मुलाकात की थी। शत्रुघ्न ने फोटो को अब ट्विटर पर अपलोड किया है। शत्रुघ्न ने लिखा कि यह एक सुखद आश्चर्य था जब हमारी दोस्त और पसंदीदा, सबसे सुंदर, प्रतिभाशाली, सुरुचिपूर्ण अभिनेत्री मुमताज ने कुछ दिन पहले हमारे घर 'रामायण' का दौरा किया। इस दौरान हमने पुराने दिनों को याद किया।
उन स्मृतियों को याद किया जो दोस्त और साथी कलाकार के रूप में हमने साथ बिताए। मुमताज को अपनी सबसे चर्चित, बहुप्रशंसित जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश' की प्रति भेंट करना अद्भुत था। इस पुस्तक में मेरे करियर में उनके योगदान का विशेष उल्लेख है। लव यू मुमताज! हमारी मित्रता दीर्घायु हो। गौरतलब है कि शत्रुघ्न और मुमताज ने खिलौना (1970), एक नारी एक ब्रह्मचारी (1971), झील के उस पार (1973) और आंधियां (1990) जैसी फिल्मों में साथ काम किया।It was a delightful surprise when our friend & my personal favourite, the most beautiful, talented, elegant actor #Mumtaz paid us a visit at our home 'Ramayana' just a few days back. It was truly nostalgic remembering the good old times, spent as friends & artists. It was pic.twitter.com/JEW8TZm58r
&mda














