न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महमूद की बहन एक्ट्रेस मीनू मुमताज का निधन, जानें-सारा और स्वरा भास्कर क्यूं हो रही हैं ट्रोल

बॉलीवुड के फैंस के लिए दुखभरी खबर है। एक्ट्रेस मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से कनाडा में रह रही थीं। मीनू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 12:35:49

महमूद की बहन एक्ट्रेस मीनू मुमताज का निधन, जानें-सारा और स्वरा भास्कर क्यूं हो रही हैं ट्रोल

बॉलीवुड के फैंस के लिए दुखभरी खबर है। एक्ट्रेस मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से कनाडा में रह रही थीं। मीनू के निधन की जानकारी उनके भाई अनवर अली ने दी। मीनू के एक और भाई मशहूर दिवंगत कॉमेडियन महमूद थे। मीनू का जन्म 26 अप्रैल 1942 को हुआ था। उन्होंने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली थी। मीनू को एक्ट्रेस देविका रानी ने फिल्मों में ब्रेक दिया था।

देविका रानी ने मीनू को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था। मीनू की पहली फिल्म साल 1955 में आई 'घर घर में दीवाली' थी। उन्हें असल पहचान 'सखी हातिम' से मिली। इसमें वे जलपरी बनी थीं। मीनू ने साल 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में महमूद के साथ रोमांस किया था। पर्दे पर भाई-बहन के रोमांस को देखकर दर्शकों ने काफी गुस्सा दिखाया था। मीनू ने कॉमेडियन और साइड रोल्स से सुर्खियां बटोरी। मीनू की शादी 1963 में निर्देशक एस अली अकबर से हुई। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।

minoo mumtaz,sara ali khan,swara bhaskat,mehmood,social media troll,bollywood news in hindi

सारा को गृह मंत्री अमित शाह को विश करना पड़ा भारी

देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार (22 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी उन्हे विश किया, लेकिन वे इस कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सारा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा-माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सारा के इस ट्वीट करने की ही देर थी कि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के केस के साथ जोड़ दिया। उनका मानना है कि ये बधाई सिर्फ एनसीबी और केंद्रीय एजेंसियों से बचने के लिए दी जा रही है।

एक यूजर ने लिखा-अब आपके घर एनसीबी की रेड नहीं पडे़गी, अब आप सेफ हैं। दूसरे ने लिखा-सारा को लग रहा है कि गृहमंत्री को बधाई देने से एनसीबी उनको गिरफ्तार नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि एनसीबी को आर्यन के व्हाट्सएप चैट की डिटेल्स मिली है, जिसके बाद चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अनन्या से सोमवार को भी पूछताछ होगी।

minoo mumtaz,sara ali khan,swara bhaskat,mehmood,social media troll,bollywood news in hindi

स्वरा की टिप्पणी पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

गुरुग्राम के सेक्टर-47 में खाली जगह पर नमाज पढ़ने का विरोध होने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग खाली जगह पर नमाज पढ़ रहे हैं और भारी संख्या में पुलिस एवं सुरक्षाबल की मौजूदगी भी दिख रही है। क्योंकि कुछ अज्ञात लोग नमाज पढ़ने वालों का विरोध कर रहे थे। वीडियो में ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी सुनाई दिए। पुलिस लोगों से बात कर रही है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ऐसे मामलों में काफी मुखर रहती हैं। एक बार फिर वे चुप नहीं रह पाईं। उन्होंने इस क्लिप को ट्विटर पर शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, ‘हिंदू होने के नाते शर्मसार हूं।’

सोशल मीडिया पर कई यूजर स्वरा से भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा बयान आपका पहली बार नहीं आया है। अगर इतना ही अपने धर्म से नफरत है तो इसे बदल लो।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर